Breaking News featured यूपी

लखनऊ: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में जमकर उमड़ी भीड़, कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा की दीवार गिराई

लखनऊ: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में जमकर उमड़ी भीड़, कार्यकर्ताओं ने गांधी ने प्रतिमा की दीवार गिराई

लखनऊ: प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी सरकार के खिलाफ धरना देने के बाद कांग्रेस प्रदेश कार्यालय रवाना हो गई है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ देखने को मिली। प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान कोविड नियमों का जमकर उल्लंघन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा की दीवार तक गिरा दी।

प्रियंका के दौरे के दौरान उमड़ी भारी भीड़

प्रियंका गांधी आज लखनऊ दौरे पर है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश इतना ज्यादा था कि कोविड नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई। प्रियंका गांदी ने आज गांधी प्रतिमा के पास सरकार का विरोध किया और धरना भी दिया। प्रियंका की रवानगी के समय कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी बढ़ गई कि वहां की दीवार तक गिरा दी।

गांधी प्रतिमा का माल्यार्पण किया

प्रियंका गाधी ने पहले गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रतिमा के नीचे मौन धारण करके बैठ गईं। उनका यह धरना यूपी सरकार के खिलाफ है।

यूपी सरकार पर जमकर साधा निशाना

प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी और उनकी नेता प्रियंका गांधी 1 घंटे से अधिक समय से धरने पर बैठी रही। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता भी आसपास मौजूद थे। बिना कुछ बोले सिर्फ महात्मा गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर वह अपना संदेश दे रही थी। बीते दिनों ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान प्रदेश में हिंसा हुई, महिलाओं से बदसलूकी की भी खबरें सामने आईं। इन्हीं मुद्दों को आवाज देने के लिए प्रियंका गांधी ने मौन होने का रास्ता अपनाया।

Related posts

दिल्ली में 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

pratiyush chaubey

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने खुद को बताया क्रिकेट का डॉन, क्रिकेट फैंस ने दिलाई सचिन की याद

mahesh yadav

कनिका कपूर की हेल्थ को लेकर आया अपडेट, पांचवें टेस्ट से पहले बच्चों को लेकर हुई भावुक

Rani Naqvi