featured यूपी

लखनऊ: जानिए क्यों, दो घंटे तक महात्मा गांधी के चरणों में बैठी थीं प्रियंका गांधी

लखनऊ: जानिए क्यों, दो घंटे तक महात्मा गांधी के चरणों में बैठी थी प्रियंका गांधी

लखनऊ: आज प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंची। प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने गांधी प्रतिमा का माल्यार्पण किया। प्रियंका दो घंटे के मौन के बाद कांग्रेस के वरीष्ठ नेताओं से भी मिली।

कई वरीष्ठ नेता भी रहे मौजूद

प्रियंका के दौरे के दौरान कार्यालय में प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्र मोना, नसीमुद्दीन सिद्दीकी,दीपक सिंह, अजय कुमार लल्लु मौजूद रहे।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांदी मीडिया से मुखातिब हुईं। यहां प्रियंका गाधी ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा का किया माल्यार्पण किया फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यावाद दिया।

महिलाओं का चीरहरण हो रहा है-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सबसे पहले अपने मौन रखने के सवाल का जवाब दिया। प्रियंका गांधी ने कहा मैने मौन इसलिए रखा क्यूकि यूपी में संविधान नष्ट किया जा रहा है। यूपी में लोकतंत्र का चीरहरण किया जा रहा है। प्रियंका ने आगे कहा पीएम मोदी ने सीएम योगी के अच्छे काम के लिए धन्यवाद दिया। मैं पूछना चाहती हूं यह कैसा विकासवाद है।

कोरोना काल में चुनाव क्यों करवाया-प्रियंका गांधी

जब कोरोना की दूसरी लहर का कहर यूपी में था तो पंचायत चुनाव क्यों कराया गया। चुनाव के दौरान कई लोग संक्रमित हुए। कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा क्यों करवाई गई। महिलाओं के वस्त्र खींचे गए। जिला प्रशासन सदस्यों को धमकी दे रहे थे। चुनाव के दौरान बम फोड़े जा रहे थे। आप सोच रहे है कि विपक्ष मौन रहेगा, ऐसा कुछ नहीं होने वाला।

सरकार पूरी तरह से नाकाम है-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे कहा सरकार पूरी तरह से नाकाम है। दूसरी लहर में इनकी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। लोकतंत्र पर वार किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे लोकतंत्र का विनाश हो रहा है। मैं लोकतंत्र के लिए खड़े होने आई हूं। मेरा मौन इसीलिए था।

यूपी में महिला सुरक्षा ध्वस्त है-प्रियंका गांधी

यूपी में महिला सुरक्षा भी ध्वस्त है। हम सबने देखा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में महिला का चीर हरण हो रहा था। लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

Related posts

इलेक्ट्रिक बस से सुधरेंगे शहर के हालात, आज होगी बैठक

Aditya Mishra

अखिलेश ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा यूपी की नहीं कर रही मदद

shipra saxena

Gujarat Election: आज 12 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, गुजरात चुनाव की तारीखों का होगा एलान

Rahul