Breaking News यूपी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं लखनऊ, एयरपोर्ट पर किया कार्यकर्ताओं ने स्वागत

यूपी में कदम रखते ही प्रियंका ने बोला योगी सरकार पर हमला, ट्वीट में कहा- नहीं छिपेगी सच्चाई

लखनऊ: शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने लखनऊ दौरे पर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां पहले से ही मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और मजबूती देने के लिए प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं।

एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। लखनऊ में उनके पूरे कार्यक्रम पर नज़र डालें तो सबसे पहले वह गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। यहां पहले से ही सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, शहर के अलग-अलग हिस्से में प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयारी देखी जा रही है।

Screenshot 26 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं लखनऊ, एयरपोर्ट पर किया कार्यकर्ताओं ने स्वागत

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के मिशन 2022 को साकार करने में लगी हुई हैं। इसी अभियान को पूरा करने के लिए वह राजधानी लखनऊ पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस बार कांग्रेस पार्टी प्रियंका के नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव में उतरेगी। हालांकि बीजेपी, सपा, बसपा के कांग्रेस कितना जमीन पर प्रभाव दिखा पाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

 

Related posts

UP को पहले आयुष विश्वविद्यालय की सौगात, राष्ट्रपति ने बटन दबाकर किया शिलान्यास

Shailendra Singh

चिन्मयानंद पर लगे यौन शोषण के आरोप में बड़ा खुलासा

Aditya Gupta

चौथे चरण का मतदान जारी, 680 उम्मीदवारों की किस्मत होगी EVM में कैद

shipra saxena