featured देश

आने वाले 5 दिनों में गर्मी से मिलेगी राहत ,उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

uttarakhand mansun weather raini seseon आने वाले 5 दिनों में गर्मी से मिलेगी राहत ,उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

उत्तर भारत में इस बार गर्मी का सितम जारी है। शनिवार को हुई हल्की बूंदा बांदी से कुछ पल के लिए मौसम का मिजाज बदला जरूर लेकिन आज फिर पारा चढ़ गया है।

शनिवार को बारिश शुरू होने के बाद लगा था कि लू के प्रकोप से कुछ हद तक निजात मिल जाएगी। लेकिन कुछ देर की बारिश ने आग में घी डालने का काम किया। मानसून की स्थिति बेहतर नहीं होने से हाई ह्यूमिडिटी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

बारिश होने के हैं आसार

हालांकि एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश होने के आसार जताए हैं। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

दिल्ली में गर्मी का मीटर हाई 

दिल्ली में भी 24 घंटे में बारिश की संभावना बताई गई है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4 दिन लू के प्रकोप का सामना करने के बाद अब दिल्ली में फिर से बारिश की उम्मीद है। जुलाई की शुरआत से ही दिल्ली में गर्मी का मीटर हाई था। एक जुलाई को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो जुलाई माह का सबसे गर्म दिन था। दो जुलाई को भी हालात ऐसे ही बने हुए थे। इस दिन उच्चतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 7 जुलाई को पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और 8 जुलाई को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जमकर सितम ढा रही गर्मी

पंजाब-हरियाणा में गर्मी इस बार जमकर सितम ढा रही है। आग उगलती सूरज की किरणों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कई जगहों पर तापमान में बारिश के बाद गिरावट दर्ज की गई तो कहीं बारिश से तापमान और बढ़ गया। अब सबकी निगाहें बारिश पर ही टिकी हुई है। पंजाब में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के मौसम में पंजाब में बिजली की समस्या से लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। यहां लोग हाई तौबा कर दिन और रात गुजार रहे

Related posts

उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक, झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज  

Shailendra Singh

नेहा कक्कड़ ने ऐसे मनाई अपनी First Month Anniversary, देखें रोमैंटिक तस्वीरें

Hemant Jaiman

आगरा, कानपुर मेट्रो को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, जानिए कब शुरू होगा संचालन

Aditya Mishra