September 30, 2023 10:02 am
Breaking News featured यूपी

उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक, झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज  

उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक, झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आन्दोलन के नायक कहे जाने वाले कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार थे और राजधानी स्थित SGPGI में भर्ती थे। कल्याण सिंह ने निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है वहीँ सोमवार को सार्वजानिक अवकाश भी घोषित किया गया है। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के मुताबिक राजकीय शोक के दौरान सचिवालय, विधानसभा समेत सभी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहते हैं। इसी के तहत विधानसभा पर लगा राष्ट्रीय ध्वज झुकाया गया है।

बता दें कि कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और उन्हें राम मंदिर आन्दोलन का नायक भी कहा जाता है। उनके जाने से भाजपा को क्षति पहुंची है। रविवार को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय लाया गया था जहां पार्टी के तमाम नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए।

प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे थे लखनऊ

वहीं कल्याण सिंह के निधन की सूचना मिलते ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे और कल्याण सिंह के आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ भी मुलाकात की और कहा कि कल्याण सिंह ने हमेशा जनकल्याण को प्राथमिकता दी। वह सभी के लिए एक प्रेरणा के केंद्र हैं, उनको नमन।

बसपा सुप्रीमो ने भी दी श्रद्धांजलि

बता दें कि मायावती ने भी कल्याण सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया था। वह लखनऊ स्थित कल्याण सिंह के आवास पर पहुंची और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मायावती ने परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की।

Related posts

इसरो चीफ के. सिवन ने नए साल के मौके पर देशवासियों के सामने पेश की इस साल के लक्ष्य और योजनाएं

Rani Naqvi

सिरसा में डेंगू का प्रकोप जारी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण, अब तक 639 मरीज आए सामने

Rani Naqvi

मिशन रोजगार: 508 क्षेत्रीय अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कही बड़ी बात

Shailendra Singh