featured यूपी

सात फेरों से पहले मंडप से उठकर जंगलों की तरफ भागा दूल्हा, सच जानकर चौंक जाएंगे आप…

सात फेरों से पहले मंडप से उठकर जंगलों की तरफ भागा दूल्हा, सच जानकर चौंक जाएंगे आप...

रामपुर: कोरोना के बाद इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। तीसरी वेव से पहले लोग अपनी शादी धूमधाम से कर रहे है। लेकिन कुछ वैवाहिक कार्यक्रम खबर का हिस्सा भी बन जाते है। जैसे आज रामपुर में मंडप में बैठा दूल्हा अचानक जंगल की तरफ भाग गया। लोगों ने उसका पीछा किया पर वह किसी के हाथ नहीं आया। पढ़िए पूरी खबर

पांच घंटे बाद पुलिस ने दूल्हे को ढू़ंढा

यूपी के रामपुर जिले में अपनी शादी के दौरान दूल्हा सात फेरों से पहले जंगल की तरफ भाग गया। दूल्हे के फेरों से भागने से पहले वहां हड़कंप मच गया। काफी देर तक खोजबीन करने पर भी दूल्हे का कुछ पता नहीं चला। लगभग पांच घंटे के बा पुलिस ने दुल्हे को ढूंढा।

खाना ना मिलने पर हुई जमकर मारपीट

बारातियों को मनपंसद खाना ना मिलने पर बारात में हंगामा हो गया। बारातियों और जनातियों में मारपीट तक हो गई। दोनों पक्षों की मारपीट के बाद दूल्हा नाराज हो गया और वह मंडप से उठकर भाग गया। मारपीट के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पांच घंटे बाद पुलिस ने उसके दोस्ते की मदद खोज निकाला। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए शादी की रस्म को पूरा कराया।

बारातियों और जनातियों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाएं लात घूंसे

रामपुर के अजीमनगर के धूलिया गंज में मिलक मुफ्ती गांव में धूलिया से लड़के की बारात आई थी। बारात का स्वागत भव्य तरीके से किया गया था। शुरूआती कार्यक्रम होने के बाद जब बारातियों को खाने के लिए बैठाया गया तभी मनपंसद खाना ना मिलने पर बारातियों और जनातियों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में लात घूंसा होता देख मंडप में बैठे दूल्हे को गुस्सा आ गया और वह वहां से जंगल की तरफ भाग गया। दूल्हे भागता देख कुछ लोग उसके पीछे भागे पर पर दूल्हा इतने गुस्से में था कि किसी के हाथ नहीं आया।

पुलिस ने देर रात शादी की रस्में पूरी कराई

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। फिर दूल्हें की तलाश शुरू की। पुलिस ने करीब रात 12 बजे दूल्हे को खोज निकाला। मामला शांत होने पर देर रात दोनों की शादी की रस्म पूरी कराई गई।

Related posts

चांद पर सबसे पहले कदम रखने वाले दो यान दशकों बाद हुए एक..

Rozy Ali

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 24.6 करोड़

Neetu Rajbhar

काशी कॉरिडोर मेगा शो: रामलला के दर्शन पर पहुंचेंगे भाजपा शासित सभी राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम

Neetu Rajbhar