मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय हैं प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट करने का लेती हैं इतना रुपया

priyanka chopra 1 इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय हैं प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट करने का लेती हैं इतना रुपया

पिछले कुछ सालों में सेलिब्रिटीज की सफलता के पैमाने के तौर पर सोशल मीडिया काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसलिए इस बात की हमेशा चर्चा रहती है कि आखिर किस सेलिब्रिटी के कितने फ़ॉलोअर्स हैं, और सबसे आगे कौन सेलिब्रिटी है।

6 करोड़ 52 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

इंडिया में इस मामले पर बात की जाए तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा सबसे आगे हैं। प्रियंका की फैन फॉलोइंग केवल इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ 52 लाख के पार है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में पहली ऐसी एशियन एक्टर है जिसके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ 50 लाख से ज्यादा है।

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर

इन सबकी एक सबसे बड़ी वजह ये है कि बॉलीवुड के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हैं। अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको में काम करने और फिर निक जोन्स से शादी करने के बाद उनकी पॉप्यूलैरिटी में और ज्यादा इजाफा हुआ है।

एक पोस्ट का 4,03,000 डॉलर लेती हैं प्रियंका

बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने एक पोस्ट का 4,03,000 डॉलर लेती हैं। इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर हॉलीवुड सुपर स्टार ड्वेन जॉनसन हैं। जो एक पोस्ट के लिए 1.52 मिलियन रुपये चार्ज करते हैं। वहीं टॉप टेन की लिस्ट में फुटबॉलर मेसी और जस्टिन बीबर का नाम शामिल है।

फिल्म काऊबॉय निंजा वाइकिंग में दिखेंगी प्रियंका

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में कियानू रीव्स के साथ मैट्रिक्स-4 में, सेम ह्युगन और सलीन डियोन के साथ एक रोमांटिक फिल्में में, और क्रिस प्रैट के साथ एक्शन फिल्म काऊबॉय निंजा वाइकिंग में नजर आएंगी।

पहली बार प्रियंका चोपड़ा द वाइट टाइगर में नजर आई थीं। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हुई थी। इसके बाद से उन्होंने कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है।

Related posts

धड़क: प्यार के लिए छोड़ा घर, डरे सहमे दिखे जाह्नवी-ईशान

mohini kushwaha

बालीवुड में महिला कलाकारों को लोग बनाते हैं असुरक्षित: सारा अली खान

bharatkhabar

‘रुस्तम’ लोगों को सोचने, चर्चा करने पर मजबूर कर देगी : अक्षय कुमार

bharatkhabar