featured यूपी

प्रयागराजः 10 लाख कीमत की प्रतिबंधित मछली के साथ तीन युवक गिरफ्तार

प्रयागराजः 10 लाख कीमत की प्रतिबंधित मछली के साथ तीन युवक गिरफ्तार

प्रयागराजः हंडिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टोल प्लाजा पर हंडिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंगाल (West Bengal) से पानीपत (Panipat) जा रही एनजीटी द्वारा प्रतिबंधित थाई मांगुर (Illegal Fish) से भरी ट्रक नंबर A4 67a 8777 के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों से कागजात के बारे में पूछा गया तो उनके पास कोई साक्ष्य नही होने पर हंडिया पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में थाई मांगुर के 3 लाख पीस जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। हंडिया पुलिस ने आम जनता से दूर ले जाकर कुसरी गांव के समीप ओवर ब्रिज के नीचे मछली को नष्ट किया।

जिला मत्स्य अधिकारी एस आर यादव ने बताया कि यह मछली बहुत ही खतरनाक है। ये मांसाहारी होती है और इसको खाने से मनुष्य को ब्रेन कैंसर होने का खतरा होता है। जिसके कारण एनजीटी (NGT) के द्वारा इस मछली के पालन और व्यापार पर प्रतिबंध लगाया गया है।

गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त महेश प्रसाद साव, अजीबुर्रहमान और नूरजमान जो कि कोलकाता के रहने वाले हैं और बंगाल से मछली लादकर पानीपत जा रहे थे l

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान वहां हंडिया कोतवाल बृजेश सिंह मयफोर्स के साथ, उप जिलाधिकारी हंडिया, नायब तहसीलदार हंडिया और जिला मत्स्य अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

न्यूयॉर्क की अदालत ने खारिज की नीरव मोदी की याचिका, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Kalpana Chauhan

कोरोना के बाद डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा, कानपुर में गंदगी का अंबार

Shailendra Singh

कांग्रेस : भाजपा ने साल 2003 में जाकिर को कराई जम्मू-कश्मीर यात्रा

shipra saxena