Breaking News featured उत्तराखंड

उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ  

13 उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ  
उत्तराखंड की राजनीति में पिछले कई दिनों से उथल – पुथल मची हुई थी। अब जाकर उस पर विराम लगी है। आज उत्तराखंड को नया सीएम मिलने वाला है।
राजनीतिक उठापटक के बीच पुष्कर सिंह धामी को नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान हो गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने राजभवन पहुंचे।
पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ 
जानकारी के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी आज यानि रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस मौके पर पुष्कर धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे।
गौरतलब है कि शनविार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में बीजेपी वधिायक दल की बैठक हुई। इसमें पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी भी मौजूद रहीं।
आपको बता दें कि उत्तराखंड को 2017 विधानसभा चुनाव के बाद तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के रूप में नया चेहरा देखने को मिला है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत लेकर आई भारतीय जनता पार्टी 5 साल में राज्य को तीसरा मुख्यमंत्री दिया है।

Related posts

यूपी पंचायत चुनाव: 2022 पर बीजेपी की नजर, नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

Aman Sharma

मोदी भारतीय संस्थानों के दक्षिण अफ्रीकी पूर्व विद्यार्थियों से मिले

bharatkhabar

PNB घोटाला: 13हजार करोड़ का घोटाला करने के बाद अब नीरव मोदी ब्रिटेन में, मांग रहा है ‘शरण’

mohini kushwaha