featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

हर दिन का अपना एक महत्व होता है, राशियों के हिसाब से ग्रह दशा समय के अनुसार बदलती रहती है। इसीलिए जरूरी है कि दिन की शुरुआत करने से पहले राशिफल जरूर देखा जाए। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 04 जुलाई 2021 कैसा रहने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

04 – जुलाई- 2021

पंचांग

मास :आसाढ़

पक्ष  :कृष्ण

वार : रविवार

तिथि:  दशमी

नक्षत्र : अश्विनी

करण :

वणिज

योग : सुकर्मा

सूर्योदय : 05:16:56

सूर्यास्त  :19:04:09

ऋतु : वर्षा

अभिजित  :11:42:58 – 12:38:06

राहु काल : 17:20:44 – 19:04:09

मेष राशि: कई समय से चल रही योजना में आज सफलता के योग बन रहे है। किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे ध्यान से पढ़ लें। अनायास धन प्राप्ति के संदेश मिल सकते है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें कोई बड़ी महामारी लगने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे संदेश आज प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी उन के साथ मिलकर कार्य की नई योजना बनेगी। परंतु याद रहे किसी भी कार्य को करने से पूर्व अपने से बड़ों की राय जरूर लें।  वरना धन हानि के योग बन सकते है।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। शारिरिक कष्ट के योग बन रहे है। परंतु संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। वहीं दूसरी ओर मित्रो का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परंतु माता के स्वस्थ का ध्यान दें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे है। किसी को भी धन देने से पहले अच्छे से विचार कर ले वरना धन वापस आना असंभव होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा ।धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मंगल कार्य होने के योग बन रहे है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से शुभ संकेत प्राप्त होंगे।

धनु राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। आय के नए साधन खुलेंगे। परिवार से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रमोशन के योग बन रहे है।

मकर राशि: आज क़ा दिन बहुत मत्वपूर्ण रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लंबे समय से फंसा हुआ धन प्राप्त होने के संकेत प्राप्त होंगे। संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। आज अधिक क्रोध ना करें। किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात होगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। पड़ोसी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए महत्वपूर्ण रहेगा लंबे समय से चल रही योजना में आज सफलता प्राप्त  होगी। धन प्राप्ति के शुभ संकेत प्राप्त होंगे। जीवन साथी से आज किसी प्रकार का विवाद ना करें।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आर्मी ट्रक में आग लगने से 4 जवान हुए शहीद

Rahul

6 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे नेतन्याहू, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

Vijay Shrer

उत्तराखंड: भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान

Neetu Rajbhar