Breaking News featured उत्तराखंड

उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ  

13 उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ  
उत्तराखंड की राजनीति में पिछले कई दिनों से उथल – पुथल मची हुई थी। अब जाकर उस पर विराम लगी है। आज उत्तराखंड को नया सीएम मिलने वाला है।
राजनीतिक उठापटक के बीच पुष्कर सिंह धामी को नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान हो गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने राजभवन पहुंचे।
पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ 
जानकारी के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी आज यानि रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस मौके पर पुष्कर धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे।
गौरतलब है कि शनविार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में बीजेपी वधिायक दल की बैठक हुई। इसमें पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी भी मौजूद रहीं।
आपको बता दें कि उत्तराखंड को 2017 विधानसभा चुनाव के बाद तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के रूप में नया चेहरा देखने को मिला है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत लेकर आई भारतीय जनता पार्टी 5 साल में राज्य को तीसरा मुख्यमंत्री दिया है।

Related posts

राजीव चौक स्टेशन पर चली पोर्न क्लिप, डीएमआरसी ने दिये जांच के आदेश

kumari ashu

उत्तराखण्डःडीएल और आरसी साथ रखने की जरुरत नहीं, अब फोन से होगा काम

mahesh yadav

आज का राशिफल में जाने राशियों का विशेष परिवर्तन व लाभ

Aditya Gupta