featured यूपी

फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कड़ी पहरेदारी में हो रहा मतदान

फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कड़ी पहरेदारी में हो रहा मतदान

 

फतेहपुर: फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया। प्रवेश द्वार पर भारी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के साथ कई चक्रों में कॉन्स्टेबल तैनात हैं। पुलिस उपाधीक्षक संजय सिंह घूम-घूम कर जायजा लेते रहे तो वहीं तहसीलदार विदुषी सिंह जिलाधिकारी परिसर के प्रवेश द्वार पर मुस्तैद रहीं।

शनिवार को 46 सदस्य मिलकर अपना अध्यक्ष चुन रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक 38 सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय में मतदान के लिए मौजूद थे, जो भी मतदाता वोट के लिए आते थे पहले उनकी सघन तलाशी ली जाती थी। तहसीलदार विदुषी सिंह ने बताया कि कोई भी मतदाता इंक, मोबाइल, आग्नेयास्त्र जैसे प्रतिबंधित वस्तुओं को मतदान कक्ष तक न ले जाएं इसके लिए प्रत्येक मतदाता की गहन जांच की जा रही है।

वीडियोग्राफी के जरिए उपद्रवियों पर नजर

उन्होंने बताया कि, महिला सदस्य मतदाता के लिए अलग से कक्ष बनाया गया है। साथ ही यहां पर महिला उप निरीक्षक और महिला कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी प्रवेश द्वार पर व्हीलचेयर और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे यदि कोई मतदाता चलने में असमर्थ हो तो उन्हें ह्वीलचेयर से मतदान कक्ष तक पहुंचाया जा सके। साथ ही कोई भी मतदाता या प्रत्याशी के समर्थक उपद्रव, गड़बड़ी करें तो उन्हें वीडियोग्राफी के जरिए चिन्हित किया जा सके।

इस दौरान बीजेपी और सपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थक अपनी-अपनी जीत के दावे करते रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में 46 जिला पंचायत हैं। ऐसे में यदि सभी प्रत्याशी मतदान करते हैं तो किसी एक पक्ष को जीतने के लिए 24 मतों की आवश्यकता होगी।

इन्‍होंने किया मतदान

खेसहन से जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र पाल सिंह और डेंडासाई से सीता देवी ने जिलाधिकारी कार्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। फिर चार बजे तक मतगणना और परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में मतदान कक्ष बनाया गया है। यहां पर चुनाव प्रेक्षक 2016 बैच के आइएएस अधिकारी जुहैर बिन सगीर और डीएम अपूर्वा दुबे मतदान पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कड़ी पहरेदारी में हो रहा मतदान
प्रत्याशी योगेंद्र सिंह, खेसहन जिला पंचायत सदस्य

Related posts

UP News: 2 अप्रैल को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक नाटक ‘चाणक्य’ की प्रस्तुति

Rahul

मुंबई: IT की रेड पर तापसी की चुटकी, नहीं रही मैं अब ‘सस्ती’

Saurabh

ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी करने के मामले पर 28 अप्रैल से हाई कोर्ट में हर रोज होगी सुनवाई

Rani Naqvi