Breaking News यूपी

सपा के पूर्व विधायक रामपाल यादव भाजपा में शामिल

RAMpal yadav सपा के पूर्व विधायक रामपाल यादव भाजपा में शामिल

लखनऊ। सीतापुर (Sitapur) जनपद से ताल्लुक रखने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व विधायक रामपाल यादव (Rampal Yadav) शनिवार को अपने समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गये। सपा के पूर्व विधायक रामपाल यादव निरालानगर (Niralanagar) स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र और भाजपा (BJP) के क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार ने रामपाल यादव को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

गौरतलब है कि रामपाल यादव पिछले वर्ष जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने के कारण पार्टी से बगावत कर दिया था। इसके बाद रामपाल यादव पर पार्टी लाईन से हटकर बेटे को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जितवाया था।

इसके अलावा विधान परिषद (Vidhan Parishad) और राज्यसभा (Rajyasabha) के चुनाव में भी सपा ने इनके ऊपर क्रास वोटिंग का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया गया था। अखिलेश सरकार ने लखनऊ के जियामऊ और सीतापुर में बने उनके मकान को ढ़हा दिया गया था।

इसके बाद रामपाल यादव 2017 के विधानसभा चुनाव के समय बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) में शामिल हो गये थे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के वक्त रामपाल यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इस बार जिला पंचायत के चुनाव में रामपाल यादव भाजपा की मदद कर रहे हैं।

Related posts

बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर असमंजस बरकरार, पार्टी अपना सकती है ”नो रिपीट पॉलिसी”

Breaking News

जम्मू कश्मीर: जमात-ए-इस्लामी पर NIA की रेड, 150 अधिकारियों ने 50 से अधिक लोकेशन पर मारा छापा

Rahul

‘जिम्मेदार कौन?’ अभियान: ऑक्सीजन संकट पर प्रियंका गांधी के तीखे सवाल

Shailendra Singh