featured लाइफस्टाइल

भोजन के बाद कहीं आप फल तो नहीं खाते, ये पांच फल बिगाड़ देंगे सेहत

भोजन के बाद कहीं आप फल तो नहीं खाते, ये पांच फल बिगाड़ देंगे सेहत

लखनऊ: खानपान का भी एक निश्चित समय होता है। फल और अन्य पौष्टिक चीजें खाने से शरीर को ताकत मिलती है, लेकिन कई बार सही तालमेल न बैठने के कारण इसका नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलता है। फल खाने से जहां एक तरफ शरीर को एनर्जी और कैलोरी मिलती है, वहीं अगर भोजन करने के बाद कुछ फलों को खाया जाए तो सेहत भी बिगड़ सकती है।

खाने के बाद इन फलों से बचें

सुबह के समय ज्यादातर नाश्ते में लोग पोषण वाला खाना पसंद करते हैं, इस दौरान चना, फल, दूध जैसे चीजें खाया जाता हैं। जानकारों का भी यही कहना है कि फल का सेवन सुबह के समय करना चाहिए। लेकिन कुछ ऐसे फल जो खट्टे होते हैं, उन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसका पेट पर बुरा असर होता है। दरअसल खट्टे फल अगर खाली पेट खा लिया जाए तो यह हमारे पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है और सेहत पर भी नकारात्मक असर डालता है। इसीलिए खान पान के बारे में भी सही जानकारी रखना बहुत समझदारी होती है।

केला

फल में ज्यादा मात्रा में लोग केला खाना पसंद करते हैं, यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है और इसके लिए ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते हैं। खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी केला नहीं खाना चाहिए। यह पेट दर्द का कारण बन सकता है।

अंगूर और मौसम्बी का जूस

इसी कड़ी में भोजन करने के बाद कभी भी अंगूर और मौसम्बी जैसे फल नहीं खाने चाहिए। इनका भी सेहत बिगाड़ने में योगदान हो सकता है। अंगूर शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी और नमी उपलब्ध करवाता है, वहीं मौसम्बी भी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाती है, लेकिन खाने के बाद इसका सेवन करना खतरनाक हो सकता है।

संतरा

विटामिन-सी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत संतरा होता है, लेकिन अगर बात भोजन करने के आसपास की हो तो संतरा और भोजन साथ में नहीं खाना चाहिए।

नोट- ऊपर लिखे हुए सभी सुझाव सामान्य जानकारियों के आधार पर हैं। किसी भी तरह की बीमारी या उससे जुड़े लक्षण दिखाई देने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

Related posts

नहीं रहे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस पीएन भगवती, PIL के जरिए बनाया था न्यायिक व्यवस्था को सुलभ

Pradeep sharma

कोरोना-लॉकडाउन से मरती दुनिया के लिए आयी अच्छी खबर, आपको भी जानना चाहिए ऐसा कैसे हुआ..

Mamta Gautam

गाजियाबाद में दिनदहाड़े हुई लूट, 25 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Neetu Rajbhar