featured भारत खबर विशेष

कोरोना-लॉकडाउन से मरती दुनिया के लिए आयी अच्छी खबर, आपको भी जानना चाहिए ऐसा कैसे हुआ..

ozone 1 कोरोना-लॉकडाउन से मरती दुनिया के लिए आयी अच्छी खबर, आपको भी जानना चाहिए ऐसा कैसे हुआ..

कोरोना -लॉकडाउन ने पूरी दुनिया की रफ्तार को थाम कर रख दिया है। हर किसी को लग रहा है कि, शायद वो इस तबाही से न बच पाएं। लेकिन इस बुरे वक्त में हम आपको एक ऐसी अच्छी खबर सुनाने जा रहे हैं। जिसे जानकर आपके अंदर जीने की इच्छा जाग जाएगी साथ आपके मन को भी शांति मिलेगी।

ozone 2 कोरोना-लॉकडाउन से मरती दुनिया के लिए आयी अच्छी खबर, आपको भी जानना चाहिए ऐसा कैसे हुआ..
लंब समय से ओजोन की परत में हुए बड़े छेद को लेकर हमेशा खबरें आती रहती थी कि, अगर वक्त रहते इंसान ने प्रकृति को नुकसान पहुंचाना बंद नहीं किया तो दुनिया का बड़ा हिस्सा तबाह हो जाएगा।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें,
वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि आर्कटिक क्षेत्र के ऊपर ओजोन परत का सबसे बड़ा छेद बंद हो गया है। ओजोन परत सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरिणों को सोखने का काम करती है। यह किरणें स्किन कैंसर का बड़ा कारण मानी जाती हैं।

यह एक असामान्य रूप से मजबूत और लंबे समय तक रहने वाले धुव्रीय भंवर से हुआ है। उच्च ऊंचाई वाली धाराएं ध्रुवीय क्षेत्रों में ठंडी हवाएं लाती हैं। जिसकी वजह से ये होल भर गया है।
और इसी पुष्टी खुद 23 अप्रैल को यूरोपियन संघ के कोपर्निकस एटमॉस्फियर मॉनिटरिंग सर्विस ने करते हुए कहा कि, आर्कटिक के ऊपर स्थित सबसे बड़ा छिद्र बंद हो गया है। सीएएमएस आर्कटिक के ऊपर मार्च में ओजोन परत पर बने इस छिद्र की लगातार निगरानी कर रहा था। इसी आधार पर ये खबर सामने आयी है।

अगर आपको भी ऐसा लग रहा है ये सब लॉकडाउन की वजह से हुआ है तो आपको बता दें। इस घटना का लॉकडाउन से कुछ लेना-देना नहीं है। ये एक लंबी क्रिया के द्वारा हुआ है।
ओजोन परत क्या है?
ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वाइलट किरणों से बचाने का काम करती है। अल्ट्रा वाइलट किरणें अगर सीधा धरती पर पहुंच जाए तो ये मनुष्य, पेड़-पौधों और जानवरों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में ओजोन परत का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है।

https://www.bharatkhabar.com/meteorite-ulkapind-passes-near-earth/
ओजोन परत को इंसानों द्वारा बनाए गए कैमिकल्स से काफी नुकसान होता है। इन कैमिकल्स से ओजोन की परत कम पतली हो रही है। जिसको लेकर खबरें यहां तक आयीं कि, प्रदूषण की वजह से ओजोन में छेद हो गया है। लेकिन अब ये खबर आयी है की ओजोन में हुआ छेद भर चुका है। जिससे अब पृथ्वी कोई खतरा नहीं है।

Related posts

23 सितंबर से उत्तराखंड दौरे पर होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

piyush shukla

जानिए: क्यों इस बिल को लेकर राजे सरकार झेल रही विरोध

Rani Naqvi

दिल्ली में डेंगू का कहर, अब तक 9 लोगों की मौत, 5277 मामले आए सामने

Rahul