featured लाइफस्टाइल

आम के आम जानिए पत्तियों का काम, हैं बड़ी गुणकारी

आम के आम जानिए पत्तियों का काम, हैं बड़ी गुणकारी

लखनऊ: आम के फायदे और आम का स्वाद आपको पता होगा लेकिन कभी आम की पत्तियों के फायदे के बारे में सोचा है, इनकी पत्तियां भी बहुत गुणकारी होती हैं। जिनका कई बीमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल किया जाता है।

एंटी ऑक्सीडेंट

आम की पत्ती एंटी ऑक्सीडेंट का काम करती है। बाल झड़ने से रोकने में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर की समस्या झेल रहे लोग आम की पत्तियों को उबालकर चाय की तरीके से पी सकते हैं। यह काफी फायदेमंद होता है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत सहायक है।

दूर होगी सांस की समस्या

ऐसे लोग जिन्हें सांस की बीमारी है, उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है और अस्थमा जैसी समस्या को झेल रहे हैं। उनके लिए आम की पत्ती एक बेहतर इलाज हो सकता है। इसे पानी के साथ या शहद में मिलाकर सेवन करने से खांसी जैसी समस्या भी ठीक हो जाती है।

भारत खबर 22 6 22 आम के आम जानिए पत्तियों का काम, हैं बड़ी गुणकारी

मधुमेह का अच्छा इलाज

आम की पत्तियों से मधुमेह से निपटने में मदद मिलती है। पत्तियों को सुखाकर पाउडर की तरीके से भी खाया जा सकता है। दरअसल आम जितना गुणकारी होता है, उतना ही उसकी पत्तियां भी होती हैं। ऐसे में इन्हें कई समस्याओं से निपटने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

पेट के लिए फायदेमंद

आम की पत्तियों का सेवन तो किया ही जा सकता है, इसके अलावा अगर इन पत्तियों को पानी में भिगोकर उन्हें ढक दिया जाए और अगले दिन काढ़े की तरीके से पिया जाए तो बहुत आराम मिलता है। किसी तरह की त्वचा से जुड़ी समस्या में आम के पत्तों को लपेटने से जलन और चोट से राहत मिलती है।

नोट: उपरोक्त लेख में सभी सुझाव सामान्य जानकारी के आधार पर हैं, इन्हें इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

Related posts

ओम प्रकाश से आईफैड की सुपर विजन मिशन टीम ने कंट्री लीडर मीरा मिश्रा के नेतृत्व में मुलाकात की

Rani Naqvi

जयपुर : कांग्रेस का चिंतन शिविर, कांग्रेस के 400 से ज्यादा नेता लेंगे भाग , गांधी परिवार भी पहुंचा

Rahul

दुश्मन पर हमला करना अमेरिका से सीखे भारत: शिवसेना

bharatkhabar