Breaking News featured यूपी

यूपी से बड़ी खबर, भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष बने एमएलसी एके शर्मा

यूपी से बड़ी खबर, भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष बने एमएलसी एके शर्मा

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घनिष्‍ठ व विश्‍वसनीय एके शर्मा को बीजेपी का प्रदेश उपाध्‍यक्ष बनाया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी की ओर से यह बड़ा कदम उठाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान किया है। उन्‍होंने घोषणा करते हुए एक प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मऊ से विधान परिषद सदस्‍य (एमएलसी) एके शर्मा यानी अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही अर्चना मिश्रा (लखनऊ) व अमित बाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

 

यूपी से बड़ी खबर, भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष बने एमएलसी एके शर्मा

इन्‍हें विभिन्‍न मोर्चों पर प्रदेश अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी

इसके अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

Related posts

लखनऊ: सातवें वेतन आयोग की तरह कैडर पुनर्गठन पर चर्चा, आगे की रणनीति बनाई गई

Shailendra Singh

जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रहे आतंकी हमले, रहस्यमयी विस्फोट में घायल हुए पांच नागरिक

Neetu Rajbhar

गुरुग्राम: पटौदी में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या

rituraj