Breaking News featured यूपी

यूपी से बड़ी खबर, भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष बने एमएलसी एके शर्मा

यूपी से बड़ी खबर, भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष बने एमएलसी एके शर्मा

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घनिष्‍ठ व विश्‍वसनीय एके शर्मा को बीजेपी का प्रदेश उपाध्‍यक्ष बनाया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी की ओर से यह बड़ा कदम उठाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान किया है। उन्‍होंने घोषणा करते हुए एक प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मऊ से विधान परिषद सदस्‍य (एमएलसी) एके शर्मा यानी अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही अर्चना मिश्रा (लखनऊ) व अमित बाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

 

यूपी से बड़ी खबर, भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष बने एमएलसी एके शर्मा

इन्‍हें विभिन्‍न मोर्चों पर प्रदेश अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी

इसके अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

Related posts

एशिया कप: टॉस जीतकर भारत ने लिया गेंदबाजी करने का फैसला, जडेजा टीम में शामिल

mahesh yadav

आज से 5 महीने तक नहीं होगी शादी, सभी शुभ कार्यों के लिए देवउठनी एकादशी तक करना होगा इंतजार

Rani Naqvi

विराट ने टीम मैनेजमेंट को बताया खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन का कारण

Breaking News