featured देश

गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की एंट्री, केजरीवाल बोले सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

मेरठ में किसान महापंचायत: केजरीवाल बोले- योगी सरकार ने चीनी मिल मालिकों के आगे टेके घुटने

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में अच्छे प्रदर्शन के बाद अब आम आदमी पार्टी ने राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बना ली है। जिसको लेकर केजरीवाल ने अहमदाबाद में ऐलान किया।

आप प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

अहमदाबाद दौरे पर गए सीएम केजरीवाल ने आप प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार इसुदान भाई गढ़वी पार्टी में शामिल भी हुए।

गुजरात में जल्द बदलाव होगा- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि आप गुजरात में बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है। उन्होंने कहा 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है। तो गुजरात में जल्द बदलाव होगा।

गुजरात के व्यापारी डरे हुए हैं- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि आज गुजरात की जो हालत है वो बीजेपी और कांग्रेस की कारस्तानी है। पिछले 27 साल से गुजरात में एक ही पार्टी की सरकार है। लेकिन ये 27 साल इन दोनों पार्टियों की दोस्ती की कहानी है। हर कोई जानता है कि गुजरात में कांग्रेस-बीजेपी की जेब में है। आजादी के 75 साल बाद भी सरकारी स्कूल और अस्पताल बदहाल हैं। गुजरात के व्यापारी डरे हुए हैं। शिक्षा खराब है, और अस्पताल नहीं हैं।

‘गुजरात के लोग विकास का मॉडल खुद चुनेंगे’

केजरीवाल ने कहा कि हर राज्य की अपनी समस्याएं हैं। गुजरात के लोग विकास का अपना मॉडल खुद चुनेंगे। बता दें ये दूसरा मौका है जब केजरीवाल गुजरात गए हैं। इससे पहले वो फरवरी में सूरत गए थे जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी थी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश वासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की अपील

Rani Naqvi

गधी के दूध के फायदें जान लिए तो भूल जाओगे दुनिया के सारे दूध, दुनिया का सबसे महंगा दूध..

Mamta Gautam

लखनऊः जल्द कोरोना से मुक्त होगा उत्तर प्रदेश, प्रदेश में बचे सिर्फ 2032 एक्टिव केस

Shailendra Singh