featured हेल्थ

गधी के दूध के फायदें जान लिए तो भूल जाओगे दुनिया के सारे दूध, दुनिया का सबसे महंगा दूध..

donkey 1 गधी के दूध के फायदें जान लिए तो भूल जाओगे दुनिया के सारे दूध, दुनिया का सबसे महंगा दूध..

आपने गाय, बकरी, भैंस के साथ कई पालतू जानवरों का दूध पिया होगा। लेकिन क्या आपने गधी का दूध पिया है। हम दावे से कह सकते हैं कि, आपने गधी का दूध तो क्या इसके फायदों के बारें में भी नहीं पता होगा। आज हम आपको गधी के दूध के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

donkey 2 गधी के दूध के फायदें जान लिए तो भूल जाओगे दुनिया के सारे दूध, दुनिया का सबसे महंगा दूध..
देश में पहली बार अब गधी के दूध की भी डेयरी खुलने वाली है और सबसे अच्छी बात तो यह है कि गधी का दूध शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक करने में भी काफी अहम भूमिका निभाता है। देश में पहली बार राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार में हलारी नस्ल की गधी के दूध की डेयरी शुरू होने जा रही है। इसके लिए एनआरसीई ने 10 हलारी नस्ल की गधियों को पहले ही मंगा लिया था. जिनकी मौजूदा समय में ब्रीडिग की जा रही है।

गधी के दूध से कैंसर, मोटापा, एलर्जी जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। इससे ब्यूटी प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं, जो काफी महंगे होते हैं। डेयरी शुरू करने के लिए एनआरसीई हिसार के केंद्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र व करनाल के नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्ट्रीट्यूट के विज्ञानियों की मदद भी ली जा रही है।एक शोध में यह बात सामने आई है कि गधी के दूध में बहुत से एंटी एलर्जिक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इससे उनको कई तरह की बीमारियों से बचा कर रखा जा सकता है।

विशेषज्ञों को गधी के दूध में लाइसोजाइम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। जो नवजात शिशुओं में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है। इससे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है ताकि वह बीमारियों का सामना कर सकें। यह सर्दी, खांसी एव अस्थम से भी राहत दिलाता है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक गधी के दूध के फायदे को लेकर कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है।इसमें भरपूर मात्रा में विटमिन B, विटमिन B12 और विटमिन C होता है, मां के दूध से अगर इसकी तुलना करें, तो इसमें 60 गुना ज्यादा विटमिन C होता है। पौष्टिकता के मामले में विशेषज्ञ इसे मां के दूध के बराबर ही मानते हैं।

https://www.bharatkhabar.com/wp-admin/post.php?post=223332&action=edit
दुनिया का सबसे महंगा पनीर यूरोपीय देश सर्बिया के एक फॉर्म में बनाया जाता है जिसकी कीमत करीब 78 हज़ार रुपये किलो तक होती है। और ये गधी के दूध से बनाया जाता है।गधी का दूध में प्राकृतिक मॉइस्चराइजर, त्वचा को चमक देता है, रंग को निखारे, उज्ज्वल और सुंदर त्वचा देता है, बढ़ती उम्र के परिणाम कम करे, प्राकृतिक त्वचा मृदुकारी, कोमल, स्वस्थ और चमकदार त्वचा प्रदान करता है।
गधी का दूध मां के दूध से भी ज्यादा पौषक माना जाता है। यही कारण है कि, बच्चो को गधी के दूध पीने की सलाह दी जाती है।

Related posts

पाकिस्तान लाशें गिनकर माथा ठोक रहा है भारत के नेता सबूत मांग रहे हैं: मोदी

bharatkhabar

भूमि अधिग्रहण का मामला: जस्टिस मिश्रा सुनवाई के मामले से पीछे नहीं हटेंगे

Trinath Mishra

सुप्रीम कोर्ट से मिली NEET को हरी झंडी, 26 जून से पहले घोषित हो सकता हैं रिजल्ट

Srishti vishwakarma