featured देश

आज लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या है समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण लाया 148 साल बाद अद्भुत संयोग, जानिए क्या है खास

आज साल साल 2021 का दूसरा ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है जो एक सूर्य ग्रहण होगा। धार्मिक दृष्टि से भले ही ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता हो लेकिन इस खगोलीय घटना का दीदार करने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है।

आपको बता दें कि ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा सूर्य को इस तरह से ढकेगा जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशमान रह जायेगा और मध्य हिस्सा पूरी चरह से ढक जाएगा। इस स्थिति में सूर्य एक आग की अंगूठी की तरह नजर आयेगा।

कब और कहां लगेगा सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा जिसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 41 मिनट पर होगी। उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में, उत्तरी कनाडा, यूरोप और एशिया में, ग्रीनलैंड और रुस के अधिकांश हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। कनाडा, ग्रीनलैंड तथा रूस में वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। वहीं उत्तर अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, यूरोप और उत्तर एशिया में आंशिक सूर्य ग्रहण दृश्य होगा।

भारत में कहां दिखेगा?

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक इंटरैक्टिव मैप जारी किया है जिसमें यह बताया गया है कि सूर्य ग्रहण कहां- कहां दिखाई देगा। मैप में यह बताया गया है कि सूर्य ग्रहण भारत के अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में दिखेगा। सूर्य ग्रहण आंशिक रूप में दिखेगा जिसकी शुरुआत 12:25 में होगी और 12:51 में यह ख़त्म हो जाएगा।

148 साल बाद बन रहा ऐसा योग

आज ही शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या भी है। ये सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि शनि जयंती पर ग्रहण का योग करीब 148 साल बाद बन रहा है। इससे पहले शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण 26 मई 1873 को हुआ था। जानकारी के मुताबिक भारत में पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। ऐसे में आइए जानते हैं आपकी राशि पर ग्रहण का कैसा असर पड़ेगा।

Related posts

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही है यह पहल

Rahul srivastava

दिल्ली में इनकम टैक्स तो पश्चिम बंगाल में ईडी ने 3 बैंको पर ढाया कहर

shipra saxena

बंद हो गए बद्रीनाथ धाम के कपाट, चार धाम यात्रा की भी समाप्ति

Hemant Jaiman