Breaking News यूपी

जहरीली शराबकांड: कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी ने बोला हल्ला

जहरीली शराबकांड: कांग्रेस की मांग, आबकारी मंत्री को बर्खास्त करो

लखनऊ: अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई 100 से ज्यादा मौतों पर कांग्रेस पार्टी ने आबकारी मंत्री की बर्खास्ती की मांग की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को प्रदेश कार्यालय में शांति प्रदर्शन किया।

सरकार की शराब माफियाओं से साठ-गांठ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि इस सरकार ने शराब माफियाओं से साठ-गांठ कर ली है। अलीगढ़ में हुई मौतें इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। कार्यवाही के नाम पर एक आबकारी सिपाही का सस्पेंड हो जाना, पुलिस विभाग के दरोगा का सस्पेंड हो जाना, क्या ये कार्यवाही सक्षम है? सरकार के संरक्षण में बड़े बड़े माफिया, खुला खेल खेल रहे हैं। आज़मगढ़, बाराबंकी, बदायूं, प्रतापगढ़ आदि जगहों पर जहरीली एवं अवैध शराब से हुई मौतों का जिम्मेदार कौन है? प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि आखिर सरकार ने क्या कार्यवाही की है।

जहरीली शराबकांड: कांग्रेस की मांग, आबकारी मंत्री को बर्खास्त करो

10 हज़ार करोड़ से अधिक का कारोबार लगातार जारी

अजय लल्लू ने आरोप लगाया है कि 10 हज़ार करोड़ से अधिक का कारोबार समांतर चल रहा है, सरकार केवल आबकारी आयुक्त का ट्रांसफर कर रही। अवैध शराब माफियाओं पर कार्यवाही के नाम पर सरकार  केवल धोखा कर रही है।

कांग्रेस सरकार में घटना होती थी तो सरकार गिर जाती थी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस सरकार में जब ऐसी घटनाएं होती थीं तो सरकार गिर जाती थी। तमाम मंत्री इस्तीफा दे दिया करते थे। आज मुख्यमंत्री की नैतिकता समाप्त हो गई है। लोग मर रहे हैं और मुख्यमंत्री केवल चैन की बांसुरी बजा रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related posts

‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल की ये अभिनेत्री हुई आम आदमी पार्टी में शामिल

Aman Sharma

‘कांचली’ फिल्म की हिरोइन शिखा मल्होत्रा हुई लकवे का शिकार, कोरोना संक्रमित मरीजों की कर रही थीं सेवा

Aman Sharma

शिवपाल यादव का बयान कहा, नेताजी का आर्शीवाद हमारे साथ

mahesh yadav