Computer featured Mobile बिज़नेस

नौकरीपेशा लोगों के लिये जरूरी खबर, कम होने वाली है इन-हैंड सैलरी

लखनऊ: मेडिकल छात्रों ने वेतन को लेकर दिया धरना, पढ़ें पूरी खबर

अगर आप नौकरी करते हैं तो ये खबर आपके लिए है और बेहद जरूरी खबर है। क्योंकि आने वाले कुछ महीनों में श्रम संहिताएं लागू हो जाएंगी। जिसका असर सीधा आपकी सैलरी पर पड़ेगा।

आने वाले कुछ महीने में आपकी सैलरी का स्ट्रक्चर बदलने वाला है। जी हां, सरकार चारों श्रम कानूनों को लागू करने जा रही है। इसके बाद आपके हाथ में आने वाले वेतन में कुछ बदलाव होगा।

क्या होगा बदलाव?

जानकारी के मुताबिक, इन श्रम संहिताओं के लागू होने के बाद आपकी टेक होम सैलरी घट जाएगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही भविष्य निधि यानी पीएफ में बढ़ोतरी हो जाएगी।

क्या हैं ये चार श्रम कानून?

इन चार श्रम कानूनों में औद्योगिक संबंध, वेतन, सामाजिक सुरक्षा, व्यावसायिक और स्वास्थ्य सुरक्षा और कार्यस्थिति हैं। श्रम मंत्रालय इन कानूनों को 1 अप्रैल, 2021 से लागू करना चाहता था। इन चार श्रम कानूनों से 44 केंद्रीय श्रम कानूनों को सुसंगत किया जा सकेगा।

अप्रैल, 2021 में क्यों नहीं हुए लागू?

मंत्रालय इन चार कानून के तहत नियमों को आखिरी रूप दे चुका था, लेकिन इन्हें अमल में नहीं लाया जा सका, क्योंकि कई राज्य अपने यहां कानून के तहत इन नियमों को नोटिफाई नहीं कर पाए। भारत के संविधान के तहत श्रम समवर्ती विषय है। ऐसे में इन चार संहिताओं के तहत केंद्र और राज्यों दोनों को इन नियमों को नोटिफाई करना होगा, तभी संबंधित राज्यों में ये कानून अस्तित्व में आएंगे।

नए कानूनों में क्या है?

नई वेतन संहिता के अनुसार भत्तों को 50 फीसदी पर सीमित रखा जाएगा यानि कर्मचारियों के कुल वेतन का 50 फीसदी मूल वेतन होगा। भविष्य निधि की गणना मूल वेतन के प्रतिशत के आधार की जाती है। इसमें मूल वेतन और महंगाई भत्ता शामिल है। नई वेतन संहिता में भविष्य निधि योगदान कुल वेतन के 50 फीसदी के हिसाब से तय किया जाएगा।

Related posts

हवा में तमंचा लहराती दिखी महिला सिपाही, तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Rani Naqvi

CAA को दौरान बिजनौर में हुई हिंसा में 2 युवकों की मौत पर अलग-अलग तहरीर, जाने क्या मामला

Rani Naqvi

इस बार कश्मीर की ईद बेहद संगीनों में बीती, रौनक नहीं लेकिन मनाया त्योहार

bharatkhabar