featured यूपी

पहले दूल्हे को पहनाई वरमाला और दूसरे दूल्हे के साथ रचाई शादी, यहां पढ़ें अजब शादी के गजब किस्से

पहले दूल्हे को पहनाई वरमाला और दूसरे दूल्हे के साथ रचाई शादी यहां पढ़ें अजब शादी के गजब किस्से

एटाः आपने शादी को लेकर एक से एक अजीब मामले सुने होंगे। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। कोतवाली देहात क्षेत्र के सिरांव गांव की घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

दरअसल दुल्हन के घर दो बारात पहुंची, पहले पहुंची बारात के दूल्हे के साथ दुल्हन की वरमाला हुई। जबकि दूसरी बारात के दूल्हे के साथ दुल्हन ने सात फेरे लिए। जिसके पास शादी में हंगामा खड़ा हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पहली बारात अवागढ़ थाना के नरोरा गांव से आई थी। जबकि दूसरी बरात मिरहची थाना क्षेत्र के जिन्होरा गांव से आई थी। एक साथ दो बारात आते देख हर कोई चौंक गया और कहने लगा यह क्या हो रहा है।
पहली बारात के दूल्हे के साथ दुल्हन ने जयमाला की रस्म की। जबकि दूसरे बारात के दूल्हे के साथ दुल्हन ने शादी रचाई। जिसके बाद पहले दूल्हे और उसके परिजनों को गुस्सा आया और उसने हंगामा खड़ा कर दिया। नाराज दूल्हे और उसके परिजनों ने कोतवाली देहात थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लड़की के परिवार वालों ने लालच के लिए यह सब काम किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मामले की जांच होने के बाद ही किसी भी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Related posts

राष्ट्रीय शिक्षक दिवसः शिक्षक राष्ट्रीय विकास के प्रमुख कर्णधार हैं-वेंकैया नायडू

mahesh yadav

6 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आम आदमी पार्टी, इन राज्यों में भी लड़ सकती है चुनाव

Ankit Tripathi