featured देश

महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आम आदमी पार्टी, इन राज्यों में भी लड़ सकती है चुनाव

kejrival महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आम आदमी पार्टी, इन राज्यों में भी लड़ सकती है चुनाव

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव के महज कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी सियासी तैयारियों में जुट गए हैं। साथ ही एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो चुका है। कथित तौर पर लोकसभा चुनाव में बनने वाले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दी है।

महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आम आदमी पार्टी, इन राज्यों में भी लड़ सकती है चुनाव
महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आम आदमी पार्टी, इन राज्यों में भी लड़ सकती है चुनाव

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल नहीं होगी आप

संजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल नहीं होगी। सिंह ने कहा कि पार्टी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गोवा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। पार्टी को किसी की मदद की जरूरत नहीं हैं, वह अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी का भविष्य में भी किसी से गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि इससे पहले बुधवार को गोपाल राय ने गठबंधन की बात से इनकार नहीं किया था और भाजपा को हराने के लिए कुछ भी करने की बात कही थी।

दिल्ली के अलावा इन राज्यों पर भी है पार्टी की नजर

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की नजर दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, गोवा व चंडीगढ़ पर है। अगले 15 फरवरी तक आप यहां की कुल 33 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। आप की लोकसभा चुनाव की कमान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथ में है। केजरीवाल पहले चरण में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व गोवा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

गोवा के अलावा बाकी तीनों राज्यों को शेड्यूल भी तय कर लिया गया है। इसकी शुरुआत 4 जनवरी से होगी। पदाधिकारियों को दिल्ली में प्रशिक्षित करने के बाद उन्हें अपने-अपने इलाके में भेज दिया जाएगा। प्रचार अभियान में मुख्य जोर डोर टू डोर प्रचार पर दिया जाएगा। इसके बाद केजरीवाल की रैलियों का सिलसिला शुरू होगा।

Related posts

Paytm के शेयरों में 44 फीसदी की गिरावट, निवेशकों को प्रति शेयर 800 रुपये का नुकसान

Rahul

मुथरा में शर्मसार हुए रिश्ते, मौसा पर अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म का आरोप

Shailendra Singh

रायपुर पुलिस इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, मां के सामने बेटे को बेरहमी से पीटा, सीएम बोले छुट्टी पर भेजा

Rani Naqvi