featured यूपी

6 साल बाद बेटी को सामने देख खुशी से आंखे भर आईं, जानें क्या हुआ था शाहीन के साथ?

6 साल बाद बेटी को सामने देख खुशी से आंखे भर आईं, जानें क्या हुआ था शाहीन के साथ?

प्रयागराजः सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपने मम्मी पापा से मिलने की गुहार लगाने वाली शाहीन आज करीब 6 साल बाद अपने माता-पिता से मिली हैं। परिवार में शाहीन के वापस लौट आने से खुशी का माहौल है।

आज से तकरीबन 6 साल पहले यानी साल 2015 में मम्मी-पापा की डांट से नाराज होकर शाहीन घर छोड़कर चली गईं थीं। शाहीन को वीडियो में देखकर एक समाजसेवी ने मदद करते हुए उनको परिवार से वापस मिलवाया।

दरअसल, प्रयागराज के मम्फोर्डगंज इलाके में रहने वाले सलीम के तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) हैं। किसी बात को लेकर 11 साल की बेटी शाहीन को सलीम और उसकी पत्नी ने डांट दिया। नाराज होकर शाहीन घर छोड़कर चली गई। कुछ वक्त के लिए परिवार को लगा की बेटी वापस आ जायेगी लेकिन जब वह वापस नहीं आई तो माता-पिता ने तलाश शुरू की। बेटी का कुछ अता-पता नहीं चला।

वहीं, दूसरी ओर नाराज होकर शाहीन ट्रेन पकड़कर सीधे मुंबई की ओर चली गई। वह मुंबई के डोंगरी के अनाथालय में रहने लगी। कुछ समय बाद उसे गाजियाबाद के आशादीप अनाथाश्रम में भेज दिया गया। शाहीन को अपने परिवार की याद आने लगे और परिवार से वापस मिलने की कोशिश करने लगी। एक दिन शाहीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। उस वीडियो में शाहीन ने अपने भाइयों का नाम और घर का पता बताया।

वीडियो देखकर शहर के अकबरपुर के रहने वाले समाजसेवी अरशद नवाज बताए पते पर गए लेकिन वहां परिवार नहीं मिला। काफी पूछताछ के बाद शाहीन के माता-पिता कैंट क्षेत्र के म्योराबाद में मिल गए। 6 साल बाद अपनी बच्ची को देख माता-पिता की आंखों में आंसू आ गए और वे शाहीन से लिपटकर रोने लगे।

Related posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के दो जवान, एक आतंकी भी ढेर

Rahul

एक मरा हुआ तारा आसमान पर क्यों कर रहा अजीब हरत?

Rozy Ali

प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, बहुत बड़ी है इसके पीछे की वजह

Aditya Mishra