featured देश यूपी

मौत के 15 दिन बाद जिंदा घर लौट आई ये महिला, परिजनों के उड़े होश

मौत के 15 दिन बाद जिंदा घर लौट आई ये महिला, परिजनों के उड़े होश

सोचिए, अगर कोई इंसान मौत के बाद आपको सामने दिख जाए तो आपका रियक्शन कैसा होगा? यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। ऐसा ही कुछ आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ, जब एक महिला के अंतिम संस्कार के बाद उसने परिजनों ने उसे जिंदा देखा।

दरअसल, एक 75 साल की महिला को अस्पताल वालों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया लेकिन इसके बावजूद भी वह महिला अपने घर जिंदा लौट आई, जिसके बाद परिवार वाले भी हैरान रह गए।

दरअसल, महिला कोरोना से पीड़िता थी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक दिन अस्पताल वालों ने महिला के परिजनों को सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने मुर्दाघर से एक लाश को भी थमा दिया। घरवालों ने महिला की लाश समझकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया लेकिन 15 दिन बाद जब महिला घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए।

वहीं, अब परिवार विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है।

Related posts

रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बने:  स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज महामंडलेश्वर हरिद्वार

Rani Naqvi

मायावती ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना कहा, बीजेपी के एजेंट की तरह काम करते है दिग्विजय

mahesh yadav

उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खबर, नाइट कर्फ्यू में मिली 1 घंटे की ढील

Nitin Gupta