featured देश यूपी

मौत के 15 दिन बाद जिंदा घर लौट आई ये महिला, परिजनों के उड़े होश

मौत के 15 दिन बाद जिंदा घर लौट आई ये महिला, परिजनों के उड़े होश

सोचिए, अगर कोई इंसान मौत के बाद आपको सामने दिख जाए तो आपका रियक्शन कैसा होगा? यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। ऐसा ही कुछ आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ, जब एक महिला के अंतिम संस्कार के बाद उसने परिजनों ने उसे जिंदा देखा।

दरअसल, एक 75 साल की महिला को अस्पताल वालों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया लेकिन इसके बावजूद भी वह महिला अपने घर जिंदा लौट आई, जिसके बाद परिवार वाले भी हैरान रह गए।

दरअसल, महिला कोरोना से पीड़िता थी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक दिन अस्पताल वालों ने महिला के परिजनों को सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने मुर्दाघर से एक लाश को भी थमा दिया। घरवालों ने महिला की लाश समझकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया लेकिन 15 दिन बाद जब महिला घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए।

वहीं, अब परिवार विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है।

Related posts

कर्नाटक में निर्माणाधीन पिलर गिरने से महिला और बेटी की मौत

Rahul

लखनऊ: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत सप्ताह’ का दो दिवसीय ट्रायल पूरा

Shailendra Singh

यूट्यूब पर छाया फिल्म ‘हौसला रख’ का ट्रेलर, शहनाज गिल को फैंस करते दिखे सर्पोट

Kalpana Chauhan