featured देश यूपी

रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बने:  स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज महामंडलेश्वर हरिद्वार

up रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बने:  स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज महामंडलेश्वर हरिद्वार

नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया रायसीना रोड पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद् द्वारा आयोजित “प्रेस कॉन्फ्रेंस” में संस्था के संरक्षक सदस्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज हरिद्वार, पूज्य आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण महाराज अयोध्या, लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) श्री गगनदीप बख्शी और आचार्य राधाकृष्ण मनोड़ी केन्द्रीय मंत्री विश्व हिन्दू परिषद् तथा देवदत्त शर्मा पूर्व आईएएस महामंत्री राष्ट्रीय परशुराम परिषद् ने प्रेस को सम्बोधित किया  संरक्षक पूज्य आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण महाराज ने कहा कि सनातन समाज को राममंदिर बनवाने हेतु एकत्र हो जाना चाहिए जिस रामराज्य की संकल्पना पूरा विश्व करता है उसके जन्म स्थान पर ही फैसला नहीं हो पा रहा है कही न कही ये हम लोगों के लिए शर्म का विषय है | इसलिए राष्ट्रीय परशुराम परिषद् के तत्वाधान में अयोध्या में राममंदिर निर्माण हेतु विशेष आंदोलन चलाये जाने की आवश्यकता है |

up रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बने:  स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज महामंडलेश्वर हरिद्वार

संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) जी. डी. बख्शी ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद् एक सेना के रूप में कार्य करेगी जहाँ साढ़े चार लाख कश्मीरी पंडितों के पुनर्स्थापना के लिए कश्मीर में विशेष आन्दोलन चलाये जायेंगे| आवश्यकता पड़ने पर पूरे देश में आन्दोलन चलाया जायेगा तथा पाकिस्तान, चीन और आतंकवादी व पत्थरबाजों के खिलाफ हथियार भी चलाने से नहीं पीछे हटेगी| अरुणाचल प्रदेश और नार्थ ईस्ट भारत में लगने वाले कोटा परमीट को खत्म किया जाय एक देश-एक कानून होना चाहिए | धारा 370 को तत्काल समाप्त किया जाय अन्यथा कश्मीर को तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया जाय जिससे 370 स्वतः ही समाप्त हो जाएगी | भगवान परशुराम एक योद्धा थे उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य किया संस्था में देशभर के गरीब पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करेगी | आने वाली पीढ़ी को हम शस्त्र और शास्त्र दोनों की बराबर शिक्षा प्रदान करें जिससे पुरातन भारतीय परम्पराओं का जागरण और उसका संरक्षण हो सके, भारत जो सोने की चिड़िया बन सके और उसे कोई लूटेरा न लूट सके और ना ही इसपर राज कर सके|

इसके अतिरिक्त आचार्य राधाकृष्ण मनोड़ी जी ने कहा कि यह संस्था सुनील भराला के प्रेरणा धरातल पर उतरी है और सनातन धर्मं के रक्षण हेतु सतत प्रयासरत रहेगी| राममन्दिर निर्माण में अपनी प्रमुख भूमिका अदा करेगी | सरकार सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद ही अध्यादेश ला सकती है लेकिन सर्वोच्च न्यायालय को शीघ्र इसका निर्णय करना चाहिए | न्यायालय को 105 करोड़ हिन्दू भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और शीघ्र उनके पक्ष में फैसला देकर भव्य मंदिर निर्माण का आदेश देना चाहिए |

सर्वप्रथम स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज महामंडलेश्वर हरिद्वार ने संस्था के उद्देश्यों और कार्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रेस आयोजन का विषय वस्तु रखते हुए कहा कि संस्था हिन्दू प्राचीन सनातन परम्परा को संवाहक बनेगा और घर-घर जाकर जन जागरण करेगा, भारत के समस्त तीर्थस्थलों पर परशुराम भवन का निर्माण करेगा साथ ही भगवान परशुराम की प्रतिमा भी स्थापित करेगा जहाँ गरीब ब्राह्मण आकर रुक सके | उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज के भगवान नहीं थे वो समस्त समाज के भगवान थे उन्होंने अन्याय के खिलाफ शस्त्र और शास्त्र दोनों से लड़ना सिखाया |

उन्होंने अयोध्या में रामजन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर निर्माण के लिए सबको एकत्र होने के लिए आवाहित किया | उन्होंने सुनील भराला पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ को संस्था का प्रेरणाश्रोत और मूर्त रूप देने वाला कारीगर बताया | संस्था अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण, आर्थिक आधार पर आरक्षण और साढ़े चार लाख कश्मीरी पंडितों के पुनर्स्थापित किये जाने हेतु सतत प्रयासरत रहेगी | प्रेस का संचालन देवदत्त शर्मा ने किया इसके अतिरिक्त देवदत्त शर्मा, एस.के. शर्मा, राजेश तिवारी, मनोज गौतम, रघुवीर शर्मा, निर्मल वैद, संदीप तिवारी, शेष नारायण वाजपेयी, मामचंद शर्मा, संजय शर्मा, उदय कौशिक, कौशिल्या शर्मा आदि गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय सिनेमा की स्वाधीनता संग्राम में महत्पूर्ण भूमिका

mohini kushwaha

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : केंद्र सरकार

Anuradha Singh

3 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 मार्च को आएंगे नतीजे

Rahul