featured देश

बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, क्या यही ही है आपका मास्टर स्ट्रोक

बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, यह ही है आपका मास्टर स्टोक

लखनऊ: यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इस बार प्रियंका गांधी ने देश की विकास दर, बेरोजगारी, कोरोना और बढ़ती मंहगाई को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

नौकरियां गई और महंगाई बढ़ी

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पूछा देश की विकास देर यानी की  जीडीपी माइनस में कैसे पहुंच गई। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा देश में बेरोजगारी की दर 12 प्रतिशत हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर में 1 करोड़ नौकरियां खत्म हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले 97 प्रतिशत लोगों की आय घटी है। इतना सब होने के बाद देशवासियों पर महंगाई की मार जारी है।

पेट्रोल डीजल में लागातर वृद्धि

प्रियंका गांधी ने कहा  पेट्रोल-डीजल और सरसों के तेल में लगातार वृद्धि जारी है। प्रियंका गांधी ने कहा आम लोग सरसों का तेल 200 रुपए लीटर खरीद है और पेट्रोल-डीजल देश में 100 रुपए से ज्यादा महंगा बिक रहा है। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार ने आपदा में अवसर ढूंढा है। क्या ये ही आपका मास्टर स्ट्रोक था?

Related posts

जेएनयू छात्र नेता लड़ सकते हैं 2019 लोकसभा चुनाव,बिहार से कन्हैया तो J&K से शेहला लड़ सकती हैं चुनाव

rituraj

बिहार की राजधानी पटना में कोरोना वायरस से संक्रमण का आया एक और नया मामला, संख्या बढ़कर 83 से 86 हुई

Shubham Gupta

दिल्ली मेट्रो ने वसूला 38 लाख रुपये का जुर्माना, आरटीआई में हुआ खुलासा

mohini kushwaha