Breaking News यूपी

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर योगी सहित कई मंत्री करेंगे वर्चुअल संवाद

प्रयागराज में कोरोना के खिलाफ उतरे बीजेपी कार्यकर्ता, डोर टू डोर जान रहे लोगों का हाल

लखनऊ: मोदी सरकार ने अपने 7 साल पूरे कर लिए हैं। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा कार्य का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आम लोगों की मदद कर रहे हैं और महामारी के बीच लोगों को सहयोग देने की कोशिश की जा रही है।

सीएम योगी करेंगे वर्चुअल संवाद

इसी के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल संवाद करेंगे। जहां महोबा और सीतापुर के गांव के लोगों से मुख्यमंत्री की बातचीत होगी। महोबा की सिगहरी गांव और सीतापुर के गूरेपारा गांव के लोग इस वर्चुअल संवाद में जुड़ेंगे। गांव की स्थिति और व्यवस्थाओं के बारे में भी सीएम बातचीत कर सकते हैं।

भाजपा कर रही है गांव गांव में सेवा कार्य

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हालांकि इसमें किसी भी तरीके का जश्न जैसा माहौल नहीं होगा। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि सभी कार्यकर्ता सेवा कार्य करेंगे, इसमें जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन होंगे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना किट का भी वितरण किया जाएगा।

प्रदेश के 23300 गांव में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त सांसद, विधायक, एमएलसी जैसे अन्य लोग भी अलग-अलग जगहों पर इस अभियान में शामिल होंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री लोगों से संवाद करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री भी करेंगे संवाद

7 साल पूरे होने के इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ के गोपाल पुरवा और विवेकानंदपुरी वार्ड में लोगों से संवाद करेंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल भी कई जगहों पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा अलग-अलग जगहों पर आम लोगों के बीच वर्चुअल संवाद के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज और डॉक्टर दिनेश शर्मा लखनऊ के गांव के लोगों से संपर्क करेंगे।

स्मृति ईरानी अमेठी में और चंदौली में महेंद्र नाथ पांडे

संवाद कार्यक्रम में सभी अपना योगदान दे रहे हैं। भाजपा का मुख्य उद्देश्य आम लोगों से जुड़ कर उनकी बातों को समझने और भारतीय जनता पार्टी के विचार लोगों तक पहुंचाना है। इन सबके अतिरिक्त महामारी के बीच सरकार जनसंपर्क के माध्यम से लोगों की मदद करना चाह रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के जरौटा और गुनौर गांव में सेवा कार्य में उपस्थित रहेंगी। डॉ महेंद्र नाथ पांडे चंदौली के धानापुर गांव में संवाद करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल संवाद करेंगे। यह बातचीत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी के दौरान लोगों के प्रति जागरूकता फैलाना है। सेवा कार्य में भाजपा कार्यकर्ता मास्क, सैनिटाइजर, दवाओं के पैकेट, गरीब और मजदूरों को राशन, ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर जैसी चीजें उपलब्ध करवाएंगे।

Related posts

पीएम मोदी के ओडिशा दौरे के खिलाफ नक्सलियों ने स्टेशन पर किया धमाका

shipra saxena

एचआरडी के सभी मंत्री एक टीम की तरह काम करेंगे : जावड़ेकर

bharatkhabar

आज से कांग्रेस चलाएगी भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान, जानिए क्या है तैयारी

Aditya Mishra