Breaking News यूपी

सीएम योगी को पत्र लिखकर प्रियंका गांधी ने बताई मध्यम वर्ग की समस्याएं

सीएम योगी को पत्र लिखकर प्रियंका गांधी ने बताई मध्यम वर्ग की समस्याएं

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने मध्यम वर्ग की समस्याओं को गिनाते हुए सरकार की तरफ से मदद दिए जाने की बात भी कही। कोरोना संक्रमण में लोगों की हालत काफी खराब हुई है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव ने उनकी बात उठाई।

इलाज के लिए कर्ज ले रहे लोग- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में कहा कि लोग इलाज के लिए कई जगहों से कर्ज ले रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। ऐसे में सरकार को जन कल्याणकारी कदम भी उठाने चाहिए। यह पत्र उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए लिखा। आम लोगों की समस्याओं पर लगातार प्रियंका गांधी और राहुल गांधी आवाज उठाते रहते हैं। उत्तर प्रदेश पर प्रियंका गांधी की विशेष नजर बनी हुई है।

महंगाई से परेशान है जनता

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग महंगाई से परेशान हैं और इसका सबसे बुरा असर मध्य मार्ग पर पड़ रहा है। कोरोना महामारी में लोगों को इलाज से लेकर कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में प्रियंका गांधी का यह पत्र सरकार पर दबाव बनाने का काम कर सकता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि बढ़ती महंगाई, निजी अस्पतालों द्वारा लूट, बिजली बिल, स्कूल फीस, व्यापार बंदी जैसी कई समस्याओं से आदमी जूझ रहा है। इसी के चलते वह लगातार कर्ज लेने के FD तुड़वाने और अन्य समस्याओं से जूझने के लिए बाध्य हो गया है। इसीलिए सीएम योगी से आम लोगों को राहत देने की बात पत्र में कही गई।

महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में सलाह दिया है कि महामारी में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा निजी क्षेत्र अस्पतालों ने भी बड़ी भूमिका निभाई और कई गैर-सरकारी अस्पतालों ने जनसेवा की उम्दा और ईमानदार मिसाल पेश की है। मगर पूरे प्रदेश से निजी अस्पतालों द्वारा आम जनता से इलाज के लिए मोटी रकम वसूलने की शिकायतें भी आई हैं। अपने मरीजों के लिए परेशान लोग भारी-भरकम बिल चुकाने के लिए कर्ज ले रहे हैं और जैसे-तैसे करके पैसा जुटा रहे हैं।

उन्होंने पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता बिजली के बढ़े दामों और स्मार्ट मीटरों से पहले ही बहुत त्रस्त है। संकट के इस दौर में उसे बिजली के बिलों में राहत मिलनी चाहिए लेकिन एक बार फिर उत्तरप्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाये जाने की खबरें आ रही हैं। कृपया बिजली के दाम में एक भी पैसे की बढ़ोत्तरी न करें।

प्रियंका गांधी ने पत्र में लिखा है कि सूबे के स्कूल बंद हैं किंतु अभिवावकों पर स्कूलों में हर महीने फीस जमा करने का दबाव है। स्कूलों के सामने भी अपने शिक्षकों को वेतन देने इत्यादि का संकट है। प्रदेश सरकार को स्कूलों के प्रतिनिधियों एवं अभिवावकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर एक खाका तैयार कर फीस में छूट देने एवं स्कूलों को आर्थिक मदद का पैकेज देने की एक व्यवस्था बनानी चाहिए।

Related posts

Ayodhya Deepotsav Live: अयोध्या पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, लाखों दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

Rahul

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सरकार के 7 साल पूरे होने पर पूजन अर्चन

Aditya Mishra

उपकेन्द्रों पर कोविड से सुरक्षा के हों पूरे इंतजाम : श्रीकान्त शर्मा

sushil kumar