Breaking News featured यूपी

ताऊते तूफान का लखनऊ-मुंबई की विमान सेवा पर पड़ा असर

ताऊते तूफान का लखनऊ-मुंबई की विमान सेवा पर पड़ा असर

लखनऊ: ताऊते तूफान इन दिनों देश के तटीय इलाकों पर अपना कहर बरपा रहा है। इसका असर वहां के जनजीवन और अन्य व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। लखनऊ-मुंबई के बीच चलने वाली विमान सेवा भी इसी तूफान के कारण प्रभावित हो गई है।

लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट हुई डिले

तूफान के बढ़ते असर को देखते हुए विमान सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ता दिख रहा है। लखनऊ से मुंबई की तरफ जाने वाली सभी फ्लाइट डिले कर दी गई हैं। इसका असर दोनों शहरों के बीच आने जाने वाले यात्रियों पर भी दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोग इंतजार कर रहे है, लेकिन तूफान के चलते स्थिति अभी सामान्य होती नहीं दिखाई दे रही।

शाम 4:00 बजे तक बंद किया गया मुंबई एयरपोर्ट

खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट शाम 4:00 बजे तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान किसी भी तरह की विमान सेवा यहां से संचालित नहीं की जाएगी। निर्धारित सीमा के बाद मौसम विभाग की अपडेट के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। तब तक यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की गई।

मुंबई ही नहीं, इसका असर कर्नाटक, गुजरात और अन्य तटीय राज्यों पर दिखाई दे रहा है। सैकड़ों की संख्या में पेड़-पौधे उखड़ गए, विद्युत सेवाओं से लेकर अन्य सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। जान-माल का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन अपनी तरफ से पूरी एहतियात बरत रहा है।

Related posts

राज ठाकरे ईडी के कार्यालय में हुए पेश, शांति व्यवस्था के लिए संदीप देशपांडे हिरासत में

bharatkhabar

महिला ने की छेड़छाड़ के आरोपी की जमकर कुटाई, बाद में महिला से कहता रहा बहन जी गलती हो गई

Aman Sharma

यूपी में 5वीं पास के लिए भी मौका, इस जिले में निकली भर्तियां

Shailendra Singh