featured यूपी

कोरोना महामारी में लोगों की मदद में अहम भूमिका निभा रही कांग्रेस

कोरोना महामारी में लोगों की मदद में अहम भूमिका निभा रही कांग्रेस

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रभाव तेजी से होता देख सरकार लगातार जनता की मदद को प्रयासरत है। इस संकट के समय विपक्ष भी पीछे नहीं हट रहा है। कांग्रेस लगातार लोगों की मदद को आगे आ रही है।

कांग्रेस प्रवक्‍ता अंशू अवस्‍थी ने बताया कि, यूपी में कांग्रेस विपक्ष की अहम भूमिका निभाते हुए प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व और देखरेख में लोगों की लगातार सहायता कर रही है। उन्‍होंने बताया कि, प्रियंका गांधी निरंतर संवाद करके जरूरी दिशा-निर्देश दे रही हैं और कांग्रेसी जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं।

हेल्‍प डेस्‍क से लोगों की मदद

अंशू अवस्‍थी ने बताया कि, लोगों की सहायता के लिए कांग्रेस कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है और यहां से अधिक से अधिक लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ स्वयं इस हेल्प डेस्क की निगरानी कर लोगों को मदद कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्‍ता ने कहा कि, प्रियंका गांधी जी लगातार प्रदेश के लोगों को इस महामारी में ज्यादा से ज्यादा कैसे मदद की जाए, इस पर काम कर रही हैं। पार्टी द्वारा लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के लिए छत्तीसगढ़ से ऑक्सीजन टैंकर मंगाकर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर भी बनाया हेल्‍प डेस्‍क

कांग्रेस प्रवक्‍ता अंशू अवस्‍थी ने कहा कि, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर यूपी कांग्रेस द्वारा हेल्प डेस्क सेंटर (8881364349 व 8881023034) स्थापित किया गया है। यहां से चिकित्सीय सलाह के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऑक्सीजन, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और अन्य जरूरी दवाएं व आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया Twitter (#UPCongressHelpDesk) व Facebook (@UPINCHelpDesk) आइडी बनाकर लोगों की मदद की जा रही है।

Related posts

यूपी में नहीं लगेगा लॉकडाउन

sushil kumar

फिरोजाबाद में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 फर्जी शिक्षक बर्खास्‍त

Shailendra Singh

चमोली में मौत की बारिश, खौंफ में लोग..

Rozy Ali