प्रयागराज: जिले के मांडा थाना क्षेत्र में गंगा में स्नान करने गए दो युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर जहां परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं, पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई है।
मांडा थाना क्षेत्र के नरवर चौकठा गंगाघाट पर स्नान सोनाई निवासी अभिषेक पुत्र बजरंगी (21 वर्ष) अपने दोस्त सतीश के साथ गुरुवार की सुबह स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान अभिषेक गहरे पानी मे चला गया, जिससे वह मौके पर डूब गया।
पुलिस को दी गई घटना की सूचना
वहीं, अभिषेक को डूबते देख सतीश घबरा गया और भागते हुए जाकर परिजनों को घटना की सूचना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन गंगाघाट पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी दिघिया पुलिस चौकी पर दी गई।
जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक सुभाष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस स्थानीय मल्लाहों की मदद से अभिषेक के शव की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक युवक का कोई सुराग पुलिसकर्मियों के हाथ नहीं लगा है।