Breaking News यूपी

नगर निगम ने चलाया अभियान, रिकॉर्डतोड़ किया सैनिटाइजेशन

nagar nigam 2 नगर निगम ने चलाया अभियान, रिकॉर्डतोड़ किया सैनिटाइजेशन

लखनऊ। नगर निगम ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को राजधानी में व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। नगर निगम के दावों के मुताबिक इस दौरान करीब 93 हजार से ज्यादा मकान और 12 हजार से ज्यादा दुकानों को सैनिटाइज किया गया।

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि रविवार को तीन पालियों में अभियान चलाया गया। जिसमें पहली पाली की शुरूआत 1090 से की गई। अभियान के दौरान कुल 80 ट्रैक्टर, 250 हैंड मशीन, 90 टाटा एस वाहन लगाए गए थे।

नगर आयुक्त ने बताया कि जोन चार के जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहली पाली में कुल 30 ट्रैक्टर, 100 हैंडहेल्ड स्प्रे मशीन की मदद से करीब 24000 हजार मकानों को सैनिटाइज किया गया। वहीं करीब 2400 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी सैनिटाइज किया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रमुख रूप से चिनहट बाजार, हाईकोर्ट, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लोकायुक्त कार्यालय, महिला आयोग, राजकीय निर्माण निगम, सहारा अस्पतान, चंदन और लोहिया अस्पताल को भी सैनिटाइज किया गया।

nagar nigam 1 नगर निगम ने चलाया अभियान, रिकॉर्डतोड़ किया सैनिटाइजेशन

वहीं आवासीय क्षेत्रों में संजय गांधी पुरम, विजयंतखंड, विक्रांत खंड , विभव खंड, वास्तु खंड, विनम्र खंड, विराज खंड, विपुल खंड और विशाल खंड को भी सैनिटाइज किया गया।

अजय द्विवेदी ने बताया कि दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से घंटाघर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जहां पर करीब 34000 मकानों और 4500 दुकानों को सैनिटाइज किया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से चौक सर्राफा, खुन-खुनजी रोड, ठाकुरगंज, बालागंज, हरदोई रोड, रूमी गेट, टुड़ियाघाट, बड़ा और छोटा इमामबाड़ा, दुबग्गा सब्जी व घास मंडी समेत 50 से ज्यादा इलाके सैनिटाइज किए गए।

इस दौरान नरही, कालिदास मार्ग, रिवर बैंक कॉलोनी, लाटूश रोड, बटलर पैलेस, राजाजीपुरम, तालकटोरा, कृष्णानगर, मानक नगर, श्रृंगार नगर, कानपुर रोड, आशियाना कॉलोनी, रूचि खंड आदि इलाकों को सैनिटाइज किया गया।

नगर आयुक्त ने बताया कि तीसरी पाली रात नौ बजे से हुई। जिनमें जोन दो और छह के इलाकों को सैनिटाइज किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान करीब 35 हजार मकान और 4000 दुकानें सैनिटाइज की गईं।

जिसमें प्रमुख रूप से सआदतगंज, टुड़ियागंज, नक्खास, विक्टोरिया स्ट्रीट, खाला बाजार, रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल, टीवी अस्पताल, बिजली ऑफिस, नूर बाड़ी , सपना कॉलोनी, बुलाकी अड्डा, कोठारी बंधु पार्क, मीना बेकरी आदि इलाकों को सैनिटाइज किया गया।

Related posts

गिलानी को आई जम्हूरियत की याद, ‘भारत की प्रगति-विकास चाहते हैं’

Pradeep sharma

पर्यटन मंत्री सतपाल महराज के निर्देशन में देवभूमि में रही योगा की धूम

Arun Prakash

UP MLC Election 2022: यूपी में 36 सीटों पर विधान परिषद चुनाव, आइये जानें कैसे चुना जाता है विधान परिषद सदस्य

Rahul