Breaking News featured उत्तराखंड राज्य

पर्यटन मंत्री सतपाल महराज के निर्देशन में देवभूमि में रही योगा की धूम

satpal maharaj 3 पर्यटन मंत्री सतपाल महराज के निर्देशन में देवभूमि में रही योगा की धूम

देहरादून। आज पूरे देश ही नहीं विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सूबे की राजधानी देहरादून में भी व्यापक इंतजाम हुए हैं। इस मौके पर पर्यचन विभाग की ओर से वाक फॉर योगा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किया गया है। इसके पहले इसका शुभारम्भ 20 जून को सुबह से ही हो गया था । जिसके तहत देहरादून के होटल द्रोण,गांधी रोड से प्रारंभ होकर परेड ग्रॉउड तक किया गया था। आज योग दिवस के मौके पर सूबे में योग को लेकर कई आयोजन किए गये जहां पर सरकार के मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहे।

satpal maharaj 3 पर्यटन मंत्री सतपाल महराज के निर्देशन में देवभूमि में रही योगा की धूम

सतपाल महाराज ने की नई शुरूआत
भारत में योग की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड से हुई है। बाबा रामदेव ने योग को बढ़ावा देते हुए योग शिक्षा को पूरे भारत में फैला दिया है। इस बार योग को लेकर योग दिवस की तैयारियों का जिम्मा सूबे के पर्यटन विभाग को मिला था। जिसकी देखरेख खुद सतपाल महाराज कर रहे थे। योग को नई तौर पर आकर्षक बनाने के लिए कई कार्यक्रमों को विभाग ने संचालित किया था।

इसी कार्यक्रम के दौरान 20 जून की सुबह वाक फॉर योगा का आयोजन कर इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ सतपाल महाराज द्वारा कर दिया गया था। इस दौरान वॉक फॉर योगा की शुरूआत देहरादून के होटल द्रोण गांधी रोड से प्रारंभ होकर परेड ग्रॉउड तक वॉक रकर की गई थी। इसके बाक परेड ग्राउंड में लोगों की अपार भीड़ के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कार्यक्रम के सूत्रधार पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लोगों के साथ योग का आनंद लिया।

Related posts

सुल्तानपुरः पूर्व सपा विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में इलाज जारी

Shailendra Singh

इलेक्ट्रिक बस से सुधरेंगे शहर के हालात, आज होगी बैठक

Aditya Mishra

मुख्तार अंसारी पर और सख्त उत्तर प्रदेश सरकार, जानिए क्या है नई पाबंदी

Aditya Mishra