featured देश

कोरोना का कोहराम: टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड, 1.68 लाख नए केस, 904 की मौत

corona1 कोरोना का कोहराम: टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड, 1.68 लाख नए केस, 904 की मौत

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस अपने चरम पर पहुंच गया है। गुजरते हर दिन के साथ नए-नए रिकॉर्ड कायम करता जा रहा है। इस साल कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वायरस अब पूरी तरह से तबाही मचने पर अमादा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1 लाख 68 हजार 912 नए मामले दर्ज किए गए, तो वहीं 904 लोगों की जान चली गई। हालांकि इस बीत 75 हजार 86 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। देश में पिछले सात दिनों से लगातार 1 लाख के अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

आज देश में कोरोना की स्थिति-

कुल केस- एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 717
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 21 लाख 56 हजार 529
कुल एक्टिव केस- 12 लाख एक हजार 9
कुल मौत- 1 लाख 70 हजार 179
कुल टीकाकरण- 10 लाख 45 लाख 28 हजार 565

महाराष्ट में रिकॉर्ड तोड़ केस

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 63 हजार 294 नए केस दर्ज किए गए हैं। जबकि 34,008 मरीज ठीक हुए और 349 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 34.07 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.82 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,987 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.65 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

राज्य में पिछले 24 घंटे में 15,353 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2,769 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 6.92 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.11 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,152 मरीजों की मौत हो गई। 71,241 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

दिल्ली में इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा केस रविवार को सामने आए हैं। 24 घंटे में 10,774 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 5,158 लोग रिकवर हुए और 48 की मौत हो गई। अब तक 7.25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 6.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,283 मरीजों की जान चली गई। 34,341 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Related posts

बेनजीर की पुण्यतिथी: बिलावल ने लगाया मुशर्रफ पर आरोप, मेरी मां को मारने में मुशर्रफ का हाथ

Breaking News

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी को बताया सबसे कमजोर सरकार

Aditya Mishra

पाकिस्तान में पड़ रही महंगाई की मार, रोजमर्रा के सामान की कीमत छू रही आसमान

Aman Sharma