Breaking News यूपी

बड़ी खबर: यूपी सरकार के मंत्री को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

बड़ी खबर: यूपी सरकार के मंत्री को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके खुद जानकारी दी।

तीन सहयोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उनके तीन सहयोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मंत्री को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने की अपील की गई है। कोरोना की नई लहर तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है।

ट्वीट करके बताया स्वास्थ्य का हाल

मंत्री ने खुद ट्वीट करके अपनी सेहत का हाल साझा किया। उन्होंने कहा कि सहयोगी के पॉजिटिव आने के बाद जांच करवाई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया, जहां स्थिति सामान्य बनी हुई है। अन्य संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने की अपील कृषि मंत्री ने की।

लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में लगातार संक्रमण तेजी से फैला रहा है। पिछले 24 घंटे में यूपी में कोरोना के कुल 12787 नए केस सामने आए। अकेले लखनऊ में ही 4059 संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इसीलिए लगातार मुख्यमंत्री की तरफ से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया जा रहा है। मास्क और बिना वजह घर से न निकले की अपील लगातार की जा रही है।

Related posts

सपा-बसपा गठबंधन पर बोलीं मायावती, कहा गेस्ट हाउस कांड से ऊपर है देश हित

mahesh yadav

राइस मिल पर खाद्य विभाग का छापा,14 क्विंटल राइस ब्रान ऑयल सीज

Rahul

फतेहपुर में खतरे के निशान से ऊपर उफना रही गंगा नदी, अलर्ट जारी

Shailendra Singh