Breaking News featured यूपी

हेमंत तिवारी ने राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति चुनाव में मारी बाजी, शिव शरण सिंह बने सचिव

हेमंत तिवारी ने राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति चुनाव में मारी बाजी, शिव शरण सिंह बने सचिव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का चुनाव संपन्न हो गया है। जिसके परिणाम सबके सामने आ गए हैं। 2021 के इस चुनाव में एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी को सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया। उन्हें अध्यक्ष के पद के लिए सफलता मिली है। इसके साथ ही शिव शरण सिंह को समिति का सचिव चुना गया है।

आलोक बने कोषाध्यक्ष

इस चुनाव में कई प्रमुख पदों को चुना गया है, जिसके लिए सभी उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव के परिणाम आने के बाद जीतने वाले उम्मीदवारों को साथी पत्रकारों ने बधाई दी। इस चुनाव में आलोक कुमार त्रिपाठी ने कोषाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।

इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के लिए आशीष कुमार सिंह, जफर इरशाद और आकाश शर्मा का चयन हुआ है। संयुक्त सचिव के रूप में अभिषेक रंजन, विकास कुमार त्रिपाठी और सुरेश यादव ने जीत हासिल की। कार्यकारिणी में दिलीप सिन्हा ने सबसे ज्यादा मत हासिल किए।

नई कार्यकारिणी पर नजर डालें तो इसमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-

दिलीप सिन्हा, रितेश सिंह, राघवेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद जुबेर अहमद, रेनू निगम, अंशुमान शुक्ला, पवन मिश्रा, अफरोज रिजवी, अतीक उर रहमान, अमरीश शुक्ला, पवन कुमार सिंह, भूपेंद्र उपाध्याय, धीरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव. शशि नाथ दुबे ने इस दौरान सभी जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी।

163 वोट से जीते हेमंत तिवारी

वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी की बेहतर छवि का परिणाम चुनाव में भी दिखाई दिया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्हें 350 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे ज्ञानेंद्र शुक्ला को 187 वोट के साथ संतुष्ट होना पड़ा। इस चुनावी टक्कर में 163 वोट से हेमंत तिवारी की जीत हुई।

दूसरी तरफ शिव शरण सिंह ने 197 वोट हासिल करके सचिव पद पर अपनी दावेदारी साबित की। दूसरे नंबर पर रहे भारत सिंह को 159 वोट मिले।

Related posts

लखनऊ: पानी की समस्या से निपटने के लिए वेबमिनार का आयोजन

Shailendra Singh

अखिलेश ने राज्यपाल को बर्खास्तगी की चिट्ठी भेजी

shipra saxena

सीएम बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे योगी, रामलला के करेंगे दर्शन

Rani Naqvi