Breaking News featured यूपी

आरक्षण और आवंटन की अंतिम सूची 26 मार्च तक, जल्द होंगे पंचायत चुनाव

आरक्षण और आवंटन की अंतिम सूची 26 मार्च तक, जल्द होंगे पंचायत चुनाव

लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक आरक्षण की सूची जारी हो रही है, 2015 को आधार मानकर चक्रानुक्रम आरक्षण का तरीका अपनाया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची को जारी कर दिया गया है। ग्राम प्रधान और अन्य पदों के लिए भी प्रक्रिया चल रही है, इस पर भी जल्द से जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा।

20 से 22 मार्च के बीच आरक्षण और आवंटन की सूची जिला मुख्यालय के द्वारा जारी की जाएगी। इस सिलसिले में सभी प्रकार की आपत्तियों की सुनवाई 20 से 23 मार्च के बीच होगी। 24 और 25 मार्च को सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

नए शासनादेश नए नियम

15 मार्च को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नया शासनादेश जारी किया गया। इसमें सभी अलग-अलग पदों के लिए आरक्षण की व्यवस्था करने की बात कही गई। जिसके अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के सभी 75 पद, ब्लाक प्रमुख के 826 और 58194 ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं।

इन सभी का आरक्षण निर्धारित करने के लिए राज्य में उनकी जनसंख्या का अनुपात निकाला जाएगा। इसी के आधार पर आरक्षण निर्धारित होगा। महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित होंगी, ओबीसी के लिए कुल सीटों का 27% है। वहीं एससी और एसटी के लिए 23% सीटों का आरक्षण निर्धारित किया गया है।

पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को जल्द संपन्न करवाने के लिए पूरी जोर आजमाइश की जा रही है। आरक्षण को लेकर कई जगहों पर पेंच फंस रहा है। इसी को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

Related posts

PM Modi Visit Uttarakhand: पीएम मोदी ने 3400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Nitin Gupta

मतदाताओं से बोले बीजेपी प्रत्याशी, हिंदू हो तो बीजेपी को मुसलमान हो तो कांग्रेस को वोट दो

Breaking News

वाराणसी: नवजात को लेकर एक और हैरतअंगेज खबर, दो दिन में हुआ ऐसा

Shailendra Singh