Breaking News featured धर्म यूपी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

WhatsApp Image 2021 03 09 at 12.58.25 5 जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

मेष: लम्बे समय से चल रहे किसी महत्वपूर्ण योजना  के पूरे होने के संकेत प्राप्त होंगे। व्यापार में साथ काम कर रहे सहयोगी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।  वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन किसी  को धन उधार ना दें। अगर आप व्यापारी है तो आज के दिन दही का सेवन न करें। अगर आप के घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में हो तो घर से निकलते समय कुछ काले तिल दरवाजे  के बाएं तरफ छोड़ दें।

मिथुन: आज का दिन आप के लिए बहुत शुभ रहेगा। अगर आप का प्रमोशन   रुका है तो आज फाइल आगे बढने के योग बन रहे हैं।  राह में चलते किसी मजदूर का अपमान न करें।

कर्क: आज का दिन आपके लिए तनाव युक्त रहेगा। किसी परिचित मित्र से भेंट होगी जिससे कुछ ऐसी सूचना मिलेगी जिससे मन बहुत अशांत रहेगा। अपने इष्ट देवताके दर्शन करके  व दही चीनी खा कर घर से निकलें।

सिंह: स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखें। घर से निकले समय ज्यादा जल्दीबाजी न करें। पड़ोसी से वाद विवाद हो सकता है। माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

कन्या: आज का दिन आप के लिए बहुत शुभकारी रहेगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। घर का वातावरण भक्तिमय रहेगा सुंदर कांड का पाठ करें।

तुला: आज का दिन आप के लिए चिंता युक्त रहेगा। अधिक मेहनत के बाद कुछ खास लाभ नहीं रहेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से बहस न करें।  अगर किसी को धन दें तो सोच समझ कर दें। गाय को रोटी या हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक: लम्बे समय से बन रही योजना में सफलता प्राप्त होगी।  संतान पक्ष से शुभ संकेत मिलने की संभावना है। पत्नी का भरपूर सहयोग मिलेगा घर से निकलते वक्त माता पिता का सम्मान करें। उन्हें प्रणाम करके घर से निकलें।

धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेतों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने के संकेत हैं। मार्ग में कोई परिचित व्यक्ति मिलेगा, जिससे कोई शुभ संकेत प्राप्त होंगे। जो आपके  आय के माध्यम को और तेजी देगा। घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर निकलें।

मकर: आपके राशि स्वामी का दिन होने के कारण आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। समाज में नई प्रतिष्ठा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें किसी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा दिया गया है। कुछ भी भोज्य पदार्थ ग्रहण ना करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में काला कुत्ता मिले तो उसे कुछ न कुछ खिलाएं।

कुंभ: आपके राशि स्वामी का दिन होने के कारण आज का दिन आपके लिए बहुत ही आनंददायक रहेगा । कुछ ऐसा होगा जो आप के लिए खास  होगा। किसी मित्र से लम्बे समय से अगर कोई मन मुटाव चल रहा हो तो आज वह दूर हो जाएगा। किसी पर व्यर्थ शक न करें माता पिता को प्रणाम कर घर से निकलें।

मीन: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता का योग बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान दें अगर आप नीले वस्त्र अधिक पहनते हैं तो न पहनें। हो सके तो सफेद या पीले वस्त्र धारण करें घर से निकलते वक्त अपनी बेटी के हाथ से कुछ मीठा खा कर निकलें।

Related posts

कासगंज हिंसा में मारे गए युवक चंदन के पिता ने बताया अपनी और परिवार की जान को खतरा

Rani Naqvi

मौलाना साद की कोरोना रिपोर्ट आई नेगिटिव, 2 रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव निकले

Shubham Gupta

Karnataka Accident: हुबली में यात्री बस और लॉरी की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत, 26 घायल

Rahul