featured देश यूपी लाइफस्टाइल

होली के रंग में खतरनाक केमिकल से कैसे रखें खुद को दूर, जानिए कुछ देसी तरीके

होली के रंग में खतरनाक केमिकल से कैसे रखें खुद को दूर, जानिए कुछ देसी तरीके

लखनऊ: होली के रंग जल्द ही बरसने वाले हैं, इसका रोमांच अभी से ही लोगों के चेहरे पर देखा जा सकता है। भारत में होली और दिवाली हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्यौहार हैं। इस वर्ष 28 और 29 मार्च को होली मनाई जाएगी।

रिश्तों में रंग भरती है होली

होली के त्यौहार में कई तरह के रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। रंग हमारे मनोभाव और संस्कृति से जुड़े हुए हैं। एक दूसरे पर रंग लगाकर उनकी जिंदगी में खुशियां लाने की कोशिश की जाती है। रंग कई तरीके से बनाए जाते हैं, प्राकृतिक तरीकों से बने रंग हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। गुझियों की मिठास के बीच अपनों का साथ इस त्यौहार को और महत्वपूर्ण बना देता है।

आजकल रंगों के निर्माण में केमिकल का भी इस्तेमाल होने लगा है, जो हमारी त्वचा के लिए काफी हानिकारक होता है। ऐसे में होली खेलने के दौरान रंगों का उचित चयन भी काफी आवश्यक हो जाता है। केमिकल वाले रंगों से बचने के लिए हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

होली के रंग में खतरनाक केमिकल से कैसे रखें खुद को दूर, जानिए कुछ देसी तरीके

होली के रंग के बीच कुछ जरूरी सावधानियां

रंगो के त्यौहार में रंग आपकी खुशी में भंग ना डाल दें, इससे बचने के लिए कुछ उपाय आप को अपनाने चाहिए। इन तरीकों से केमिकल वाले रंगों से त्वचा को बचाया जा सकता है। इसके साथ ही आसानी से सभी रंग शरीर से निकल भी जाते हैं।

  1. होली के रंग खेलने जाने से पहले बालों में सरसों का तेल और पूरे शरीर में नारियल का तेल लगाना लाभदायक हो सकता है। सूखी त्वचा पर केमिकल ज्यादा खतरनाक हो जाता है, ऐसे में तेल लगाने से इसका प्रभाव कम हो जाएगा।
  2. कई लोगों को तेल का इस्तेमाल करना कम पसंद आता है। ऐसे लोग लोशन या धूप से बचाने वाली क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. अपनी आंखों और कान को भी रंगों से बचाने का प्रयास करना चाहिए, कई बार सूखे रंग पर जाने से बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कान के पीछे भी सरसों का तेल लगाना काफी अच्छा होता है।
  4. रंग की पकड़ को कमजोर करने के लिए शरीर पर कोल्ड क्रीम, वैसलीन, ऑलिव ऑयल या नारियल तेल भी लगा सकते हैं। इससे पक्के रंग भी आसानी से छूट जाते हैं।
  5. रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल इत्यादि के अलावा कपड़े भी काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। होली के रंग और केमिकल से बचने के लिए ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को ढक लें, हल्के रंग के कपड़े पहनने से बचें।

कई बार रंगों को साफ करना भी बड़ी मशक्कत का काम हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान तरीके इस प्रक्रिया को बिल्कुल सीधा बना सकते हैं।

रंग होली के रंग में खतरनाक केमिकल से कैसे रखें खुद को दूर, जानिए कुछ देसी तरीके

  1. पक्के रंगों को साफ करने के लिए साबुन के स्थान पर फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर किसी तरीके का दाग या दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।
  2. मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी काफी लाभदायक हो सकता है। जिन हिस्सों में रंग लगा हुआ है वहां मुल्तानी मिट्टी लगाकर धुलने से, आसानी से रंग निकल जाता है।
  3. बेसन, ऑलिव ऑयल और क्रीम दूध का पेस्ट बनाकर लगाने से जटिल से जटिल रंग निकल जाता है।
  4. दही और लाइम जूस का घोल भी रंग छुड़ाने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा उबटन को भी रंग छुड़ाने के लिए लगाया जा सकता है।
  5. होली के रंग पूरी तरह से निकल जाने के बाद भी हमें त्वचा का ख्याल रखना होता है। ऐसे में नहाने के बाद क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें।
  6. आंखों को सही तरीके से धुलने के बाद इसमें थोड़ा गुलाब जल भी डाला जा सकता है, जिससे आंखों को काफी राहत मिलती है। खेलने के दौरान अगर होली के रंग आंख में पड़ जाए तो सिर्फ पानी का इस्तेमाल करें। आंखों को रगड़े नहीं, यह काफी हानिकारक हो सकता है।

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में ये 10 चीजें खाने से नहीं बिगड़ेगी सेहत, जानिए कैसे रखें खुद को फिट

Related posts

नकल विहीन परीक्षा कराने के वायदे हो रहे फेल, परीक्षा स्थल पर मांगी जा रही है मोटी रकम

Rahul srivastava

फैन ने जब की ये हरकत तो घबरा गई जान्हवी, ईशान ने गुस्से में आकर की ये हरकत

mohini kushwaha

कुछ साल पहले तक आज़मगढ़ के नाम से कांपते थे लोग- सीएम योगी

sushil kumar