featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: तीरथ सरकार का कैबिनेट विस्तार सम्पन्न, 11 मंत्रियों ने ली शपथ

शपथ उत्तराखंड: तीरथ सरकार का कैबिनेट विस्तार सम्पन्न, 11 मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून:उत्तराखंड के नवागत सीएम तीरथ सिंह रावत की सरकार ने आज अपने कैबिनेट का विस्तार किया। कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम 5 बजे राजभवन में आयोजित किया गया था, जहां आज कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं सबसे पहले सतपाल महाराज ने शपथ ली। इसी के साथ उत्तराखंड में 11 कुल 8 कैबिनेट और 3 राज्यमंत्री ने शपथ ली है।

इनको मिली तीरथ की मंत्रिमंडल में जगह

1- सतपाल महाराज
2- बंशीधर भगत
3- हरक सिंह रावत
4- बिशन सिंह चुफाल
5- यशपाल आर्या
6- अरविंद पांडेय
7- सुबोध उनियाल
8- गणेश जोशी

इन नेताओं को मिला स्वतंत्र प्रभार

1- धन सिंह रावत
2- रेखा आर्या
3- स्वामी यतीश्वरानंद

रावत 1 उत्तराखंड: तीरथ सरकार का कैबिनेट विस्तार सम्पन्न, 11 मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तराखंड में मंत्री मंडल की विस्तृत जानकारी

गौरतलब है कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में 70 में से 57 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल करके गजब का मेंनडेट हासिल किया था। तब उस वक्त सीएम  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में खुद के अलावा कुल 9 मंत्रियों को ही शामिल किया था, जिसमें 2 पद रिक्त छोड़ दिया था। वहीं 2019 में प्रदेश के वित्त एव आबकारी मंत्री प्रकाश पंत के निर्धन के साथ प्रदेश में कुल 03 मंत्रियों के पद खाली हो गए हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इन नेताओं ने की मुलाकात

बता दें कि उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए प्रदेश के कई नेताओं ने मुलाकात की। जिसमें सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल शामिल हैं। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी सीएम से अलग से मुलाकात की। वहीं गुरुवार को सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात करने वालों में डॉ. धन सिंह रावत, विनोद चमोली, पूरन सिंह फत्र्याल, प्रेम सिंह राणा, खजानदास, ऋतु खंडूड़ी, मीना गंगोला, गणेश जोशी, मुन्नी देवी, चंद्रा पंत, राजेश शुक्ला, आदेश चौहान, यतीश्वरानंद, देशराज कर्णवाल, पुष्कर सिंह धामी समेत कई विधायक शामिल रहे।

Related posts

कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल पुरस्कार हुआ चोरी

shipra saxena

तेजस्वी यादव की अर्जी हुई खारिज, जल्द खाली कर सकते हैं उपमुख्यमंत्री निवास

Pradeep sharma

माल्या के बयान पर मचा राजनीतिक घमासान, तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर बोला हमला

mahesh yadav