featured Breaking News देश बिहार राज्य

तेजस्वी यादव की अर्जी हुई खारिज, जल्द खाली कर सकते हैं उपमुख्यमंत्री निवास

tejaswi yadav and sushil yadav तेजस्वी यादव की अर्जी हुई खारिज, जल्द खाली कर सकते हैं उपमुख्यमंत्री निवास

बिहार। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उस मांग को खारिज कर दिया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें उसी बंगले में रहने दिया जाए जो बंगला उन्हें उपमुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान दिया गया है। ऐसे में अब उपमुख्मंत्री सुशील मोदी अपने नए बंगले में जा सकते हैं। इस मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का कहना है कि अगर सुशील मोदी अगर इस बंगले में रहना चाहते हैं तो वह रह सकते हैं।

tejaswi yadav and sushil yadav तेजस्वी यादव की अर्जी हुई खारिज, जल्द खाली कर सकते हैं उपमुख्यमंत्री निवास
tejaswi yadav

माना जा रहा है कि लालू यादव भी तेजस्वी यादव की इस बात से सहमत नहीं हैं। अगर इस बंगले के बारे में बताया जाए तो यह मुख्यमंत्री आवास से सटा हुआ है।और लालू यादव और राबड़ी देवी के बंगले के बिल्कुल सामने है। इस बंगले से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक ऐसा रास्ता बनाया है जिससे वह अपने पिता लालू यादव के पास कुछ ही वक्त में पहुंच जाते हैं। लेकिन उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का अभी इस बंगले में शिफ्ट नहीं करना चाहते हैं। उनका मानना है कि तेजस्वी यादव अगर इस बंगले को खाली करेंगे तो उनके समर्थक बंगले में तोड़फोड़ कर देंगे।

ऐसे में उनका कहना है कि अगर बंगले में तोड़फोड़ ना की गई हो, तभी वह शिफ्ट करेंगे। आपको बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का निवास 5 सर्कुलर रोड को अब उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को दे दिया गया है। इस मामले में अब जल्द ही हल निकलने की संभावनाएं हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम को पत्र लिखकर यह आग्रह किया था कि उन्हें इस भवन में ही रहने दिया जाए लेकिन भवन निर्माण विभाग की तरफ से इस अर्जी को खारिज कर दिया गया है।

Related posts

आखिरी मैच में गौतम गंभीर ने मचाया धमाल, खेली शानदार शतकीय पारी

mahesh yadav

प्राइवेट बिल्डर्स की मनमानी पर लगाम की तैयारी

Srishti vishwakarma

पुरूषों की चीजें महिलाओं को लगती हैं बेहत ही रोमांटिक

mohini kushwaha