Breaking News featured पर्यटन बिज़नेस यूपी

कुशीनगर में खोलने जा रहा है होटल ताज, बुद्ध की नगरी में विकास की बड़ी तैयारी

कुशीनगर में खोलने जा रहा है होटल ताज, बुद्ध की नगरी में विकास की बड़ी तैयारी

कुशीनगर: कुशीनगर में उत्तर प्रदेश सरकार विकास के कई बड़े कदम उठा रही है। खबरों के अनुसार जल्द ही यहां लग्जरी होटल ताज की चेन चलाने वाली कंपनी बड़ा निवेश करेगी। ताज होटल का निर्माण इंडियन होटल्स टाटा समूह के द्वारा किए जाने की संभावना है।

प्रेस वार्ता में मिली जानकारी

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुशीनगर के दौरे पर आए थे। जिन्होंने एक प्रेस वार्ता में बुधवार को बताया कि कुशीनगर में कंपनी बड़ा निवेश करने वाली है, जिस की योजना पर काम चल रहा है।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ से लेकर पटना तक के पूरे क्षेत्र में ताज होटल की कोई यूनिट नहीं है। ऐसे में कंपनी इस क्षेत्र में भी अपनी सुविधा देने की योजना बना रही है। इस क्रम में कुशीनगर का क्षेत्र सबसे उपयुक्त लग रहा है। इस पवित्र भूमि में ताज होटल का निर्माण यहां के परिवेश के हिसाब से बहुत सही है।

कुशीनगर एयरपोर्ट से बढ़ी उम्मीदें

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट का भी निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इसे उड़ानों के लिए खोल दिया जाएगा। इस निर्माण के साथ ही अन्य विकास की योजनाएं भी यहां आ रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा अन्य कई ऐसे शहर हैं, जहां बड़े डेवलपमेंट के काम किए जा रहे हैं।

कुशीनगर से सबसे पहले घरेलू उड़ानें शुरू की जाएगी, फिर धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उड़ानों का विस्तार होगा। वैसे भी अभी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। घरेलू सेवाओं को शुरू करने के लिए सभी तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। आम जनता जल्द ही कुशीनगर एयरपोर्ट का इस्तेमाल हवाई यात्रा के लिए कर पाएगी।

Related posts

राजकुमार राव ने शाहरुख के बारे में बताई एक खास बात, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

Hemant Jaiman

हरतालिका तीज पर भूलकर भी न करें ये काम वरना हो जाएगा नुकसान..

Mamta Gautam

महिला से छेड़छाड़ पर बोली कांग्रेस- द्रौपदी अब शस्त्र उठा लो, गोविंद ना आएंगे…

Aditya Mishra