Breaking News यूपी

महिला से छेड़छाड़ पर बोली कांग्रेस- द्रौपदी अब शस्त्र उठा लो, गोविंद ना आएंगे…

congress 11 5413141 835x547 m महिला से छेड़छाड़ पर बोली कांग्रेस- द्रौपदी अब शस्त्र उठा लो, गोविंद ना आएंगे...

लखनऊ। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी में महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। वहीं दूसरी ओर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला से मुलाकात भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है।

गौरतलब है कि आठ जुलाई को प्रदेश भर में ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर नामांकन था। इस दौरान कई जिलों से हिंसा की खबरें सामने आईं। प्रत्याशियों के नामांकन पर्चे फाड़े जाने का मामला भी आया। इस दौरान लखीमपुर खीरी से एक शर्मनाक वीडियो आया है, जिसमें एक महिला प्रस्तावक के साथ कुछ लोग अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति महिला को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। उसकी साड़ी को खींचने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो के आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये है मामला

नामांकन के अंतिम दिन लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लाक में सपा प्रत्याशी रीतू सिंह नामांकन करने जा रहीं थीं। रीतू सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको नामांकन करने नहीं दिया। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट की साथ ही अभद्रता भी की। उन्होंने बताया कि उनकी प्रस्तावक अनिता यादव की साड़ी खींची और कपड़े भी फाड़ दिए।

सांसद के रिश्तेदार बताए जा रहे आरोपी

महिला के साथ अभद्रता करने वाले बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा से सांसद रेखा वर्मा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस मामले के बाद सपा, बसपा, कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। इस घटना ने यूपी की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यूपी कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार

इस घटना के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि पीएम साहब और सीएम साहब इसके लिए भी बधाई दीजिए कि यूपी में आपके कार्यकर्ताओं ने कितनी जगह बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी की। कितने लोगों का पर्चा लूटा, कितने पत्रकारों को पीटा, कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है।

वहीं यूपी कांग्रेस ने भी सरकार पर तीखा वार करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कांग्रेस ने योगी इस्तीफा दो का हैशटैग चलाते हुए ट्वीटर पर लिखा कि स्वयं जो लज्जा हीन पड़े हैं, वे क्या लाज बचायेंगे, सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो, अब गोविंद ना आयेंगे। कांग्रेस ने कहा कि करोड़ों रुपये महिला सुरक्षा वाले विज्ञापनों पर फूंके गए हैं परिणाम आपके सामने है।

Related posts

करोना वायरस को लेकर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन, करोना वायरस से बचने का दिया गया संदेश

Shubham Gupta

राहुल गांधी ने मोदीराज को बताया लोकतंत्र का बुरा वक्त

bharatkhabar

भारत के नए प्रधानमंत्री के रूप में मोदी 30 मई को लेंगे शपथ, राष्ट्रपति ने किया ट्रवीट

bharatkhabar