featured देश

कोरोना अपेडट: धीमी पड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 12 हजार 286 नए मरीज, 91 मौत

कोरोना

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा था कि कोरोना अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ रहा है। क्योंकि रोज 16 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे थे। लेकिन आज कोरोना पर थोड़ा ब्रेक लगा है। साथ ही मौतें भी पिछले दिनों की तुलना में कम हुई हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 12 हजार 286 नए मामले दर्ज किए गए। तो वहीं 91 लोगों की जान भी चली गई।

एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्य बढ़कर एक करोड़ 11 लाख 24 हजार 527 हो गई है। तो वहीं एक करोड़ 7 लाख 98 हजार 921 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कुल एक लाख 68 हजार 358 एक्टिव केस बचे हैं। तो वहीं कोरोना से देश भर में एक लाख 57 हजार 248 लोगों की जान जा चुकी है।

21 करोड़ 76 लाख से ज्यादा टेस्ट

स्वास्थ्य मंत्रालाय के जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में 21 करोड़ 76 लाख 18 हजार 57 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से पिछले 24 घंटे में 7 लाख 59 हजार 283 लोगों का टेस्ट किया गया है। तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक एक करोड़ 48 लाख 54 हजार 136 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

दिल्ली में 175 नए मामले, एक की मौत

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नमूनों में संक्रमण की पुष्टि होने की दर बढ़कर 0.44 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले बढ़ कर 6,39,464 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या बढ़ कर 10,911 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में 6 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना का ग्राफ तो गिर रहा है लेकिन महाराष्ट्र में उतना असर नहीं देखने को मिला हालांकि रोज के मुताबिक 2 हजार केस कम आए हैं। राज्य में सोमावर को 6 हजार 397 नए मामले दर्ज किए गए हैं। तो वहीं पिछले 24 घंटे में मौतों के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। 91 मौतों में से 30 मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में हुई हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 लाख 61 हजार 467 पहुंच गई है।

भारत विश्व में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। पहले नबंर अमेरिका है, तो वहीं मौतों के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत चौथे नंबर है तो वहीं रिकवरी रेट में अमेरिका सबसे आगे है। और भारत दूसरे नंबर पर है।

Related posts

बजट पर लालू का तंज, झूठे वादों के लिए सरकार को दिए 100 अंक

Breaking News

सपा परिवार की बहू के बाद साढ़ू प्रमोद गुप्ता भाजपा में हुए शामिल, कहा- नेताजी तो अखिलेश के बंधक

Neetu Rajbhar

यूपी में कास्ट क्राइम करप्शन के आधार पर राजनीति होती थी : सुनील बंसल

Shailendra Singh