फतेहपुर: रामलीला के मंच पर बार बालाओं का डांस वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूपी के फतेहपुर जिले का बताया जा रहा है। प्रशासन ने इस पर जांच करने के आदेश दिए हैं।
जाफरगंज थाना क्षेत्र का है मामला
रामलीला का मंचन उस समय चर्चा में आ गया, जब मंच पर किया गया डांस वायरल हो गया। यहां के पांडेपुर गांव में रामलीला का आयोजन किया गया था, मंचन खत्म होने के बाद वहां बार की लड़कियों का डांस शुरु हो गया।
इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही प्रशासन हलचल में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही इस मामले के दोषियों को ढ़ूढ़ निकाला जायेगा।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया रहा है। लोगों ने कार्यक्रम के दौरान ही वीडियो को शूट करके अपलोड कर दिया। इसी के बाद हड़कंप मच गया, एक्शन में आई पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला।