featured यूपी राज्य

सपा परिवार की बहू के बाद साढ़ू प्रमोद गुप्ता भाजपा में हुए शामिल, कहा- नेताजी तो अखिलेश के बंधक

Screenshot 2022 01 20 133859 सपा परिवार की बहू के बाद साढ़ू प्रमोद गुप्ता भाजपा में हुए शामिल, कहा- नेताजी तो अखिलेश के बंधक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों की नज़दीकियों के साथ समाजवादी पार्टी को झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। जहां एक ओर कल समाजवादी पार्टी की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वही आज मुलायम सिंह यादव (नेताजी) के साढ़ू एवं पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भी भाजपा ख़ामे में पहुंच गए हैं। 

पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने भाजपा के लखनऊ मुख्यालय में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें प्रमोद गुप्ता समाजवादी पार्टी के औरैया के बिधूना से 2012 में विधायक रह चुके हैं। 

भाजपा में आज शामिल हुए ये नेता

समाजवादी पार्टी से प्रमोद कुमार गुप्ता, कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्या, अयोध्या की लोक गायकी वंदना मिश्रा, कानपुर से बसपा के प्रत्याशी सुनील शुक्ला ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की। इन सभी नेताओं को भाजपा जॉइनिंग  कमेटी के प्रमुख एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने सदस्यता ग्रहण कराई।

 

Related posts

नेपाल में वामपंथी गठबंधन का लहराया परचम, अब तक 89 सीटों के परिणाम घोषित

Breaking News

बीजेपी और बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से लेता है पैसा: दिग्विजय सिंह 

Rani Naqvi

अयोध्या: डॉक्‍टरों की कमी से मरीज हलकान

sushil kumar